आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से करेंगे निकाह, 61 की उम्र चुनेंगे तीसरा हमसफर
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। रीना दत्ता और किरण राव से तलाक के बाद काफी समय से सिंगल रह रहे आमिर खान अब अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर पर खुद आमिर खान ने मुहर लगा दी है।
61 वर्षीय आमिर खान आगामी 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल अमेरिका (US) में ट्रैवल कर रहे आमिर ने ‘वैरायटी इंडिया’ से बातचीत में इस खबर को पूरी तरह सच बताया है। यह शादी बेहद निजी (प्राइवेट सेरेमनी) तरीके से संपन्न होगी।
60वें जन्मदिन पर कराया था परिचय
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक मीडिया मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में आमिर ने पहली बार गौरी को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था। प्रेस मीट के दौरान आमिर ने बताया था कि वह और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन पिछले डेढ़ साल से दोनों एक गंभीर और कमिटेड रिलेशनशिप में हैं।
आमिर गौरी को लेकर इस कदर दीवाने हैं कि उन्होंने बताया था, गौरी प्रोडक्शन का काम संभालती हैं और मैं रोज उनके लिए गाना गाता हूँ। आमिर ने गौरी की मुलाकात अपने मुंबई वाले घर पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और सलमान खान से भी कराई है।

बेंगलुरु से लंदन और फिर मुंबई, जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट
आमिर खान का तीसरा प्यार बनने वाली गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनकी मां रीटा स्प्रैट बेंगलुरु में ही एक सैलून चलाती थीं। गौरी की शुरुआती पढ़ाई ब्लू माउंटेन स्कूल से हुई है, जिसके बाद उन्होंने साल 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन कोर्स, FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की डिग्री हासिल की।
वर्तमान में गौरी मुंबई के मशहूर ‘BBlunt’ सैलून का संचालन कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी का छह साल का एक बच्चा भी है और अब वह ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Cockroach Janata Party का ऋचा चड्ढा ने बढ़ाया हौसला
आमिर खान की पिछली दो शादियां और बच्चे
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद खान (अभिनेता) और इरा खान (मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट) हैं। शादी के 16 साल बाद 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की, जिनसे उनकी मुलाकात फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी।
किरण और आमिर का एक बेटा है जिसका नाम आज़ाद है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। साल 2021 में इस कपल ने भी आपसी सहमति से तलाक ले लिया था, हालांकि दोनों आज भी मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेमी संग शॉपिंग कर रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़कर की धुनाई
