मलाइका अरोड़ा का बुर्के में शेख जायद मस्जिद से वीडियो वायरल, व्यक्तिगत जिंदगी की चर्चाएं तेज
Sheikh Zayed Mosque Abu Dhabi Malaika: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने एक बिल्कुल अलग और नए रूप के चलते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मलाइका ने अबू धाबी की प्रसिद्ध ‘शेख जायद मस्जिद’ से बुर्का और हिजाब पहने हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में उनका लुक और मिजाज पहले से काफी बदला हुआ नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
वीडियो में दिखा सुकून और अध्यात्म का अहसास
सामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा काले रंग का बुर्का और हिजाब पहने पूरी मस्जिद परिसर में घूमती और बेहद शांत नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मलाइका ने कैप्शन में अपनी भावनाओं को बयां करते हुए लिखा, “कुछ जगहें आपको ठहरा देती हैं। कुछ जगहें आपको अहसास कराती हैं। यहां मुझे दोनों एक साथ हुए।”
View this post on Instagram
मलाइका के इस नए और पारंपरिक अवतार पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून और ठहराव साफ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि मलाइका से पहले बॉलीवुड के कई अन्य मशहूर सितारे भी अबू धाबी की इस खूबसूरत और भव्य शेख जायद मस्जिद से अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की तस्वीरें भी इसी मस्जिद से सामने आई थीं।
View this post on Instagram
निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर फिर गर्म हुई चर्चाएं
अपने इस वीडियो के अलावा मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। गौरतलब है कि मलाइका की पहली शादी साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान के साथ हुई थी। लगभग 19 साल के लंबे रिश्ते के बाद साल 2017 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था।
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा, हालांकि साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं, हालिया रिपोर्ट्स में उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा जा रहा है, जिसको लेकर फिल्मी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
इसे भी पढ़ें: इस उम्र में भी इतनी हॉट दिखती हैं मलाइका अरोड़ा
इसे भी पढ़ें: Beach Bum की तस्वीर से मलाइका अरोड़ा ने लगाई आग
