75 साल के रामसुगर को दिल दे बैठीं 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत, सगाई का वीडियो वायरल
Ramsugar Rani Rajput Love Story: ना उम्र की सीमा हो, ना जन्मों का हो बंधन… बॉलीवुड का यह मशहूर गाना अक्सर सच्ची मोहब्बत की मिसाल देने के लिए गाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आई एक लव स्टोरी ने इस फिल्मी तर्ज को भी पीछे छोड़ दिया है। आज के दौर में प्यार, शादी और रिश्तों के मायने किस हद तक बदल चुके हैं, इसकी एक बानोगी औरैया से सामने आई है, जहां 75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की युवती से बेइंतहा मोहब्बत हो गई है। खास बात यह है कि दोनों ने चोरी-छिपे नहीं बल्कि परिवार और समाज के सामने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है, जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है।
बेटी के घर वीडियो शूटिंग के दौरान हुई थी पहली मुलाकात
जानकारी के अनुसार, यह अनोखा मामला औरैया जिले के एरियांरी गांव का है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर की मुलाकात कुछ समय पहले 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से हुई थी। बताया जा रहा है कि रामसुगर की मुलाकातें अपनी बेटी राधा के घर पर वीडियो शूटिंग और रील्स बनाने के दौरान रानी राजपूत से बढ़ीं। धीरे-धीरे यह मुलाकातें मेल-जोल में बदलीं और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। उम्र के भारी अंतर (करीब 45 साल का फासला) को दरकिनार करते हुए दोनों ने अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
"पैरों में हल्दी मलवा रहे 75 साल के रामसुगर अपने से 45 साल छोटी इंस्टा ब्लॉगर रानी से ब्याह रचाने जा रहे हैं.."
रामसुगर औरैया के हैं.. रानी राजपूत भी औरैया की ही है.. रामसुगर की बेटी राधा इंस्टा पर रील बनाती है.. रानी अक्सर राधा के घर आकर रील बनाती थी.. रील बनाते-बनाते उसको सहेली… pic.twitter.com/LKeqsX0Mww— Vivek K. Tripathi (@meevkt) October 15, 2026
सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह रिश्ता सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों ने इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए सगाई तक पहुंचा दिया है। दावों के मुताबिक, औरैया के ही एक स्थानीय ब्यूटी पार्लर में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और सगाई की रस्म पूरी की। इस सगाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही यह प्रेम प्रसंग इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: स्पेसएक्स के रॉकेट इंजन से लैस हवा में कलाबाजियां दिखाती नजर आई टेस्ला रोडस्टर
परिवार की रजामंदी से जल्द शादी के बंधन में बंधेगी जोड़ी
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस रिश्ते को लेकर परिवार या समाज का कोई छिपाव नहीं है। परिवार के लोगों के मुताबिक, दोनों अपनी मर्जी से इस रिश्ते में बंधे हैं और आने वाले दिनों में वे जल्द ही आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। 75 साल की उम्र में बुजुर्ग रामसुगर और 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत की यह प्रेम कहानी इस वक्त इंटरनेट पर सुर्खियों में छाई हुई है।
इसे भी पढ़ें: टेंडर घोटाले में मंत्री का बड़ा एक्शन, एक्सईएन सस्पेंड और जेई को किया गया बर्खास्त
