शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने, बोली- हत्या नहीं हुई
Lucknow News: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने फरारी के दौरान एक के बाद एक वीडियो जारी करके सफाई देना शुरू कर दिया है। बुधवार को सामने आए एक वीडियो के बाद श्रद्धा दुबे ने एक और सनसनीखेज वीडियो जारी कर उनके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
हत्या नहीं उसने खुद की सुसाइड
श्रद्धा ने दावा किया है कि शिवा की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने खुद चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया है। मॉडल श्रद्धा दुबे ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से शिवा को बालकनी से छलांग लगाते देखा है। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट के CCTV कैमरे खंगाले जाएंगे तो सब साफ हो जाएगा कि वह किस तरह कूदा था। उसने कहा कि घटना के बाद उसकी तबीयत बेहद खराब हो गई थी क्योंकि उसके घर से किसी ने कूदकर जान दी थी, इसलिए वह उस वक्त कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी।

कर्जदारों के फोन से डिप्रेशन में था शिवा
श्रद्धा दुबे ने शिवा की मौत के पीछे भारी कर्ज और मानसिक तनाव को मुख्य वजह बताया है। मॉडल श्रद्धा का कहना है कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था और जब भी वे साथ बैठते थे, लगातार कर्जदारों के फोन आते रहते थे। श्रद्धा ने दावा किया कि उसने शिवा का मोबाइल फोन पुलिस के पास भिजवा दिया है, जिसकी कॉल डिटेल से कर्जदारों के फोन का सच सामने आ जाएगा। उसने कहा कि शिवा अक्सर कहता था कि अगर कर्ज नहीं चुका पाया तो सुसाइड कर लेगा, लेकिन उस वक्त उन बातों को हल्के में लिया गया था। श्रद्धा ने सवाल उठाते हुए कहा कि आप खुद सोचिए कि कोई लड़की किसी को मारकर अपने ही फ्लैट से नीचे क्यों फेंक देगी?
श्रद्धा दुबे के बाद अब मृतक शिवा शर्मा का वीडियो वायरल, आखिर कौन पूछ रहा है सवाल और किसकी है आवाज?
शिवा शर्मा के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! वीडियो में सवाल पूछने वाला कौन, किसकी है आवाज?#ShraddhaDubey #ShivaSharma #ViralVideo #UPNews #BreakingNews pic.twitter.com/8KTlPZChAW— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) October 15, 2026
श्रद्धा ने बताया, क्या हुआ उस दिन
अपने नए वीडियो में मॉडल श्रद्धा दुबे ने घटना से पहले की पूरी कहानी बयां करते हुए बताया कि 7 तारीख से पहले करीब 5-6 दिनों तक शिवा से उसकी कोई बात नहीं हुई थी और शिवा अपनी बहन-जीजा के साथ केदारनाथ घूमने गया था। 7 तारीख को शिवा ने कपूरथला चौराहे पर एक चाय वाले के जरिए उसके ड्राइवर को फोन करवाया, जिसमें वह रो रहा था। रात 2 बजे शिवा अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जागरण चौराहे के पास उससे मिलने पहुंचा। इसके बाद दोनों पेडलर्स कैफे गए, जहां से वे फ्लैट पहुंचे। श्रद्धा के मुताबिक, 8 तारीख को उसकी बहन रश्मि सिर्फ पूजा और नवरात्रि को लेकर बात करने घर आई थी, जिसका शिवा से कोई खास परिचय तक नहीं था। शाम को शिवा के दोस्त अश्विनी मिश्रा और हर्ष भी फ्लैट पर आए थे और सब सामान्य था।
#Breaking : Shraddha Dubey has released another video, narrating the full story of that day to her.
I am #ShraddhaDubey, whose name keeps getting thrown around in the Shiva murder case. I had nothing to do with him, I had nothing to do with that murder. That wasn't a #murder , it… pic.twitter.com/AAqLNubPtN— Mukund Shahi (@Mukundshahi73) October 15, 2026
मेन गेट बंद कर बालकनी से लगा दी छलांग
घटना के दिन 9 तारीख का ब्योरा देते हुए श्रद्धा ने कहा कि फ्लैट पर शिवा ने ड्राइंग रूम में चाय मंगवाई, तब शिवा वॉशरूम के लिए अंदर गया। उसने पहली बार अंदर जाते ही मेन गेट बंद कर लिया। पहले से कर्ज की बात दिमाग में होने के कारण उसे शक हुआ और उसने तुरंत अपनी बहन रश्मि को देखने भेजा, लेकिन जब तक रश्मि दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचती, शिवा ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी थी। श्रद्धा का दावा है कि आनन-फानन में 112 और 108 पर कॉल कर शिवा को अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी मां को भी तुरंत सूचना दी गई थी।
इसे भी पढ़ें:हरियाली के दुश्मनों पर मेहरबान कप्तानगंज पुलिस, शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं
शिवा की मां पर लगाए आरोप
श्रद्धा ने शिवा की मां रंजना शर्मा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अस्पताल पहुंचते ही शिवा की मां ने उसके ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की, जो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज है। उन्होंने बिना कुछ जाने-समझे हत्या का झूठा और बड़ा आरोप मढ़ दिया। भावुक होते हुए मॉडल ने कहा कि आपने अपना बेटा खोया है तो मैंने भी अपना बंदा खोया है, मैं भी बहुत दुखी हूं। अंत में मीडिया और पुलिस से गुहार लगाते हुए श्रद्धा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उसके खिलाफ अफवाहें न फैलाई जाएं और उसे टॉर्चर न किया जाए, वरना पहले ही एक जान जा चुकी है और अगर ऐसा ही उत्पीड़न जारी रहा तो वह खुद भी सुसाइड कर लेगी।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक-महत्व
