नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आईं कंगना रनौत, बोलीं- किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात
Neha Singh Fake News Controversy: बीते दिनों सिंगर नेहा सिंह राठौर को लेकर एक मीडिया संस्थान ने आपत्तिजनक और भ्रामक खबर चलाई, जिसके खिलाफ नेहा ने एक मुहिम छेड़ दी। अपनी मुहिम में नेहा सिंह राठौर ने कंगना रनौत से पूछा था कि क्या आपको इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है। इस मामले पर कंगना रनौत का जवाब आया है। उन्होंने इस मामले पर नेहा सिंह राठौर का समर्थन करते हुए कहा कि टीआरपी के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात है।
हॉस्टल कांड की खबर में इस्तेमाल की गई फोटो
एक न्यूज चैनल में खबर चलाई थी कि नेहा राठौर जिस हॉस्टल में रहती थीं, उस हॉस्टल में सेक्स रैकेट चल रहा था और पुलिस ने वहां छापा मारा है। न्यूज चैनल ने इस दौरान विजुअल्स में नेहा सिंह राठौर की फोटो का भी इस्तेमाल किया। इस घटना को लेकर नेहा सिंह राठौर ने आपत्ति जताई और भारी नाराजगी के साथ न्यूज चैनल के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी और बीजेपी सांसद कंगना रनौत से इस मामले पर समर्थन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। नेहा की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कंगना ने नेहा का समर्थन किया और कहा कि टीआरपी के लिए किसी भी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात है।
नेहा जी। आपके राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार होते हैं किंतु किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है। ABP के हैड को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। https://t.co/GBsGs1DiVZ
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 18, 2026
नेहा सिंह राठौर के पोस्ट का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि नेहा, आपके राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार्य होते हैं, किंतु किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है। न्यूज चैनल के हैड को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
@ABPNews की ये ख़बर देखिए.
ये चैनल मुझे वेश्या और कॉल गर्ल बताना चाहता है.
मैं सरकार से सवाल पूछूँगी तो ये बिके हुए चैनल मुझे इस तरह से अपमानित करने का प्रयास करेंगे.
इस देश का महिला आयोग मर गया है क्या? @NCWIndia
इन गोदी चैनलों का भाजपा की दलाली से पेट नहीं भर रहा है.… pic.twitter.com/bOMtz0t70o
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) October 17, 2026
नेहा ने कंगना को टैग कर लिखी थी पोस्ट
सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कंगना रनौत को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट में नेहा ने लिखा, डियर कंगना रनौत, आपकी तरह मैं भी इस देश की बेटी हूँ। हालाँकि आपकी और मेरी विचारधारा में फ़र्क़ है, लेकिन ये फ़र्क़ हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता। न्यूज चैनल ने जान-बूझकर मेरे खिलाफ फेक न्यूज चलाई और मुझे वेश्या कहा, ये झूठी खबर पूरे देश ने देखी और मेरा सम्मान आहत हुआ। आपके परिवार में भी आपकी बहनें होंगी! बच्चियाँ होंगी! क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या आपको न्यूज चैनल की इस बदमाशी पर कुछ भी नहीं कहना है?
इसे भी पढ़ें:तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाली शिवांगी यादव FIR होते ही फरार
