कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने मचाया तहलका, शेयर किया BTS वीडियो
रायपुर/मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने भव्य और एथनिक लुक से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने 17 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें और एक बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो साझा किया। यह मनमोहक लुक उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयोजित एक गरबा महोत्सव के दौरान कैरी किया था, जिसे देखकर फैंस उनके फेस्टिव फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कंगना ने दी फैंस को शुभकामनाएं
अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- नवरात्रि नारीत्व का उत्सव है और गरबा… इन सभी के केंद्र में हमारी देवी शक्ति हैं। आप सभी को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं, ढोलिडा 2026!” वहीं, BTS वीडियो के साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि अपनी पारंपरिक कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े परिधानों को पहनना हमेशा गर्व और खुशी देता है। छत्तीसगढ़ के गरबा फेस्ट में शामिल होकर उन्हें बेहद खास अनुभव हुआ।
View this post on Instagram
2.10 लाख के लहंगे में नजर आईं कंगना
कंगना रनौत का यह फेस्टिव लहंगा प्रसिद्ध फैशन ब्रांड ‘तोरानी’ (Torani) का एक सिल्क लहंगा है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस डिजाइनर आउटफिट की कीमत 2,10,500 रुपये है। तोरानी ब्रांड के मुताबिक, इस आउटफिट का डिज़ाइन प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसमें रंगों के अद्भुत तालमेल और बारीक डिजिटल प्रिंट के साथ-साथ पारंपरिक कढ़ाई का अनोखा रूप देखने को मिलता है। मरून रंग के बेस वाले इस घेरदार लहंगे पर लगे खूबसूरत बॉर्डर और लटकन (Tassels) घूमते समय बहुत आकर्षक लगते हैं।
View this post on Instagram
इस तीन-पीस आउटफिट में एक शानदार घेरदार लहंगा, बारीक वर्क वाली चोली और मैचिंग प्रिंटेड दुपट्टा शामिल है। चोली के पिछले हिस्से में दिया गया ‘क्रिस-क्रॉस लेस-अप’ डिज़ाइन और लटकनें इसे पारंपरिकता के साथ एक बोहेमियन और बोल्ड टच दे रही थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कंगना ने भारी ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी चुनी। उन्होंने गले में हैवी नेकलेस, हाथों में चौड़े बाजूबंद, उंगलियों में बड़ी अंगूठियां और माथे पर ढोल डिज़ाइन वाला मांग टीका पहना।
इसे भी पढ़ें: नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आईं कंगना रनौत
ट्रेडिशनल फेशियल आर्ट से निखरा रूप
कंगना के हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपनी लंबी चोटी को पारंपरिक हेयर एक्सेसरीज से सजाया था। मेकअप में ड्रामैटिक विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक और आंखों व ठोड़ी के पास बने छोटे-छोटे फेशियल आर्ट डॉट्स (ठोड़ी का टीका) उनके लुक को किसी राजपूती या जनजातीय राजकुमारी जैसा निखार दे रहे थे। इस अवतार में कंगना की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
इसे भी पढ़ें: तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाली शिवांगी यादव FIR होते ही फरार
