मौलाना के बेटे से निकाह और धोखे की कहानी बयां करेंगी दिव्या

Divya Agarwal

Halala Micro Drama: यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक इन दिनों दो-दो मिनट के एपिसोड वाली माइक्रो ड्रामा सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आम कंटेंट क्रिएटर्स के बाद अब टीवी और रियलिटी शोज के जाने-माने सितारे भी इस फॉर्मेट में कदम रख रहे हैं। आकांक्षा चमोला के बाद अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ विजेता दिव्या अग्रवाल भी एक नए और संवेदनशील विषय पर आधारित माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘हलाला’ के साथ दर्शकों के सामने आ रही हैं। इस सीरीज का दमदार प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धर्म के नाम पर धोखे और मजबूरी पर सवाल उठाती हलाला

दिव्या अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग सीरीज ‘हलाला’ का प्रोमो साझा किया है। सीरीज की कहानी एक मौलाना के बेटे से निकाह, तलाक और उसके बाद हलाला जैसी धार्मिक कुप्रथा के नाम पर धोखे का शिकार बनी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘रॉकेट रील्स’ और ‘क्लिफ हैंगर’ पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज में दिव्या के साथ टीवी अभिनेता अक्षय डोगरा और अंकित भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyaa Agarwal (@divyaagarwal_official)

दिव्या अग्रवाल ने खुद किया प्रोड्यूस

अभिनय के साथ-साथ दिव्या अग्रवाल ने इस सीरीज के निर्माण (Production) की जिम्मेदारी भी खुद संभाली है। प्रोमो साझा करते हुए उन्होंने लिखा- मोहब्बत, रस्में और उनके बीच एक औरत की मर्जी… ‘हलाला’ एक ऐसी कहानी है जो सवाल भी उठाएगी और नजरें भी हटने नहीं देगी। इस विवादित और बोल्ड विषय पर बनी सीरीज का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अमित खन्ना ने किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newsybollywood (@newsy_bollywood)

सुर्ख़ियों में रहा है दिव्या अग्रवाल का करियर

दिव्या अग्रवाल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन-1’ की विनर रह चुकी हैं और इसके अलावा ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘द 50’ जैसे चर्चित रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। हाल के दिनों में उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर तलाक की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिन्हें उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था। अब बतौर प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस उनकी यह नई माइक्रो ड्रामा सीरीज चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: एक अप्रतिम अभिनेता की जीवन के रंगमंच से विदाई

इसे भी पढ़ें: नाना पाटेकर : एक आदमी, एक आवाज और एक पूरी जिंदगी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...