श्रद्धा दुबे के सहपाठी का खुलासा, स्कूल के समय से ही रसूखदार लड़कों की थी आदी

Shraddha Dubey

Raebareli News: लखनऊ के चर्चित चिकन कारोबारी एवं कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार की गई मॉडल श्रद्धा दुबे (शुक्ला) को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और उसके बचपन के सहपाठियों के दावों के अनुसार, श्रद्धा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली है, और उसके पिता व सौतेली मां आज भी यहीं रहते हैं। स्कूली दिनों से ही उसके शौक बेहद महंगे और उसकी कार्यशैली चर्चा का विषय रही है।

कक्षा 8 से ही रसूखदार लड़कों से थी दोस्ती

मीडिया में सामने आए एक सहपाठी के दावों के मुताबिक, श्रद्धा और वह खुद रायबरेली के एक ही स्कूल (मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल) में कक्षा 5 से हाईस्कूल तक साथ पढ़े थे। सहपाठी ने बताया कि श्रद्धा के पिता एक जूनियर इंजीनियर (JE) थे, लेकिन श्रद्धा को शुरू से ही पैसों वाले और रसूखदार लड़कों की संगति पसंद थी। वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लड़कों के पैसों और उनके जरिए मिलने वाले फायदों से चलाती थी।

Shraddha Dubey Model

दावा किया गया है कि कक्षा 8 से ही उसकी कई बड़े घरों के युवकों से दोस्ती थी और उसके चक्कर में स्कूल के बाहर अक्सर युवकों के बीच मारपीट तक हो जाती थी। हालात यह थे कि स्कूल के बाहर रोजाना कई लड़के उसका इंतजार किया करते थे।

हफ्ते में दो दिन स्कूल आती थी श्रद्धा

सहपाठी ने यह भी बताया कि श्रद्धा हफ्ते में बमुश्किल दो दिन ही स्कूल आती थी और बाकी दिन गायब रहती थी। वह होम साइंस विषय की छात्रा थी। स्कूल के दिनों में भी वह हमेशा अपना दबदबा और भौकाल बनाकर रखना चाहती थी। स्कूल के समय के उसके दो प्रेमियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने (सुसाइड प्रयास) जैसी बातें भी सामने आई हैं। इसके अलावा महंगे रेस्तरां में पार्टी करना उसकी पुरानी आदत रही है।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

ग्लैमर की दुनिया में जाना चाहती थी श्रद्धा

करीबी सूत्रों और स्कूल के दिनों के जानकारों का कहना है कि श्रद्धा शुरू से ही ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना चाहती थी और मॉडल बनना उसका सपना था। जो चीजें आम विद्यार्थियों के पास नहीं होती थीं, वे उसकी शान-शौकत का हिस्सा हुआ करती थीं। फिलहाल, लखनऊ पुलिस शिवा हत्याकांड में उसकी संलिप्तता और उसके पूरे क्रिमिनल बैकग्राउंड की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश के 187 सांसद और विधायक शामिल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...