मंदाना करीमी ने हमेशा के लिए छोड़ा भारत, बोलीं- ईरान में बैन हैं, पर वह दिल में रहेगा

Mandana Karimi

Newschuski Digital Desk: बिग बॉस फेम और ईरान में जन्मीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत को हमेशा-कमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। करीब 16 साल तक मुंबई में रहने के बाद मंदाना अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़े अमेरिकी और ईरानी सैन्य तनाव, विशेषकर मार्च में अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उपजे हालातों पर मंदाना ने खुलकर अपने जज्बात साझा किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दुबई की अपनी नई जिंदगी की कुछ भावुक झलकियां दिखाते हुए एक लंबा नोट लिखा है।

मंदाना ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, शोक और कृतज्ञता के बीच, मुझे अपना ही अक्स नजर आया। दुनिया रातों-रात बदल गई है। इस नई हकीकत में जीना सीखने में थोड़ा वक्त लगता है। कुछ दिन हम विरोध करते हैं, तो कुछ दिन हम खुद को फिर से खड़ा करते हैं। दोनों ही चीजें बहुत जरूरी हैं। इस मुस्कान के पीछे भारी नुकसान, मजबूती और एक नई शुरुआत की कहानी छिपी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandana Karimi (@mandanakarimi)

मुंबई को कहा अलविदा, ईरान में वर्षों से हैं बैन

मंदाना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि भले ही वह दुबई में अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनका वतन हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने लिखा- कुछ भी सामान्य नहीं है और न ही कुछ भुलाया गया है। मैं बस फिर से जीना सीख रही हूं और हर दिन ईरान को अपने दिल में बसाए हुए हूं। ईरान अमर रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandana Karimi (@mandanakarimi)

इसे भी पढ़ें: आंधी में उड़ी बिजली, चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव

इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन के दौरान जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दिया है? तो मंदाना ने बेहद भावुक होकर कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा कह पाऊंगी, लेकिन अलविदा भारत! भारत में जिंदगी के शानदार 16 साल बिताने के बाद अपने इस दूसरे घर को पीछे छोड़ना बेहद मुश्किल है। पर अब एक नए देश और नए घर के साथ नई शुरुआत का समय आ गया है। जब फैंस ने उनसे पूछा कि वह अपने वतन ईरान क्यों नहीं जा रहीं, तो उन्होंने दर्द साझा करते हुए बताया कि एक दशक पहले ही ईरानी हुकूमत ने उन पर देश में दाखिल होने पर पूरी तरह बैन लगा दिया था।

इसे भी पढ़ें: असद की बहन से था सूर्या का रिश्ता, सपा प्रवक्ता ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...