आंधी में उड़ी बिजली, चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव, विभाग के साथ एके शर्मा बने धृतराष्ट्र
Basti News: अघोषित बिजली कटौती व फल्ट से प्रदेश में जहां हाहाकार मचा हुआ है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर सुर्खिया बटोर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के दुबौला हरदी-फीडर से जुड़े बेलघाट गांव में ट्रांसफार्मर जलने से चार दिनों से अंधेरे में डूबा है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग के टोल फ्री नंबर से लेकर ट्विटर पर भी समस्या की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके कोई रिप्लाई न मिल पाने से लोगों में काफी आक्रोश व गुस्सा देखा जा रहा है।
बस्ती जिले के कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के दुबौला हरदी फीडर से जुड़े बेलघाट गांव में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से लाइट नहीं आ रही है। कृपया विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का कष्ट करें। 9919054790@aksharmaBharat @UPPCLLKO @puvvnlbasti @myogioffice @myogiadityanath
— raghvendra mishra (@raghvendrapress) May 30, 2026
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों आई तेज आंधी के बाद कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के दुबौला-हरदी फीडर से जुड़े बेलघाट गांव का ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई न होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर इतना सा जवाब मिलता है कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है, जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है संविदा पर तैनात लाइन मैन ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर मोटी रकम की डिमांड कर रहा है। इसके लिए ग्रामीण चंदा भी इकट्ठा कर रहे है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब हम लोग बिजली का बिल जमा कर रहे हैं तो बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। मजबूरी में हम लोग ट्रांसफर्मर बदलवाने के लिए चंदा इकट्ठा भी कर रहे हैं, लेकिन ट्रांसफर्मर कब तक लग जाएगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने मन की बात में एथलीट्स के नेशनल रिकॉर्ड्स को सराहा
लोगों का कहना है कि ट्विटर पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और ऊर्जा मंत्री से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विभाग के साथ ऊर्जा मंत्री भी जनता की शिकायतों पर धृतराष्ट्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। किसी की तरफ से कोई रिप्लाई न आना चिंता का विषय बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: असद की बहन से था सूर्या का रिश्ता, सपा प्रवक्ता ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल
