पुरुषोत्तम मास में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, 7 जून से भव्य आयोजन

Shrimad Bhagwat Katha Panipat

Newschuski Digital Desk: हरियाणा की ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास नगर में भक्ति का एक अनोखा संगम होने जा रहा है। पुरुषोत्तम मास के पावन और अत्यंत दुर्लभ संयोग पर श्री गुरु शिवाधर दुबे ट्रस्ट के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 7 जून 2026 से शुरू होकर 14 जून, 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में समस्त धर्मप्रेमी भाई-बहनों और श्रद्धालु माताओं को सप्रेम आमंत्रित किया गया है।

यह दिव्य आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी श्री गुरु शिवाधर दुबे महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। कथा का रसपान कराने के लिए विशेष रूप से श्री वृंदावन धाम से पधार रहीं प्रख्यात कथा व्यास पूज्या दीक्षा सरकार अपने श्रीमुख से भक्तों को निहाल करेंगी, जबकि आचार्य श्री कृष्णधर दुबे मूल पाठकर्ता के रूप में कथा को दिव्यता प्रदान करेंगे। इस धार्मिक समागम को शीला देवी (संरक्षक, आदिशक्ति मां-बेटा कीर्तन मंडली) और प्रधान ओमप्रकाश गाहल्याण का विशेष संरक्षण प्राप्त है।

कलश यात्रा से होगा आगाज, जानिए पूरा कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार, इस ज्ञान यज्ञ की शुरुआत 7 जून को सुबह 6:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो सुबह 9:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक मुख्य पूजन संपन्न होगा। मुख्य कथा का समय प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। हर दिन कथा के विश्राम पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 14 जून (रविवार) को हवन की पूर्णाहूति के साथ एक विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मंदाना करीमी ने हमेशा के लिए छोड़ा भारत, बोलीं- ईरान में बैन हैं

ट्रस्ट ने अपील की है कि जो भी श्रद्धालु इस महायज्ञ में यजमान बनने या किसी भी प्रकार की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करना चाहते हैं, वे सीधे मोबाइल नंबर 9466349093 या 8396925311 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजन स्थल: विकास नगर कॉलोनी, एनएफएल (वार्ड 14, 16), गली नंबर 20 बटा 19, नजदीक छोटू राम स्कूल, पानीपत (हरियाणा)।

इसे भी पढ़ें: आंधी में उड़ी बिजली, चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव, विभाग के साथ एके शर्मा बने धृतराष्ट्र

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...