बरेली: औरत जितनी मासूम होती हैं, उससे कहीं ज्यादा शातिर भी होती हैं। ऐसे कई मामले हमारे सामने बिखरे पड़े हैं, जो महिलाओं की शातिर दिमाग को बयां करते हैं। इसी तरह का मामला बरेली जनपद से सामने आया है। इस मामले की पर्त पुलिस जितनी उधेड़ती जा रही है, उतनी ही नई कहानियां सामने आ रही हैं। बिन ब्याही मां के बच्चे को झाड़ियों में फेंकने के खुलासे के बाद। साजिश के तहत बिन ब्याही मां की शादी कर दी गई। बता दें कि बिन ब्याही मां की मां ने उसके बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद नवजात की इलाज दौरान मौत हो गई। फिर मां बनने के बाद उसकी शादी कर दी गई। वह बच्चा उसी का है इसपर उसके पति ने कदम पीछे खींच लिए और उसने किसी और पर इल्जाम लगाया है। वहीं वह लड़की भी दूसरे प्रेमी को जाहिर कर रही है। इसी को लेकर पुलिस ने पति-पत्नी दोनों का डीएनए टेस्ट करने के लिए भेजा है। यदि डीएनए में वह बच्चा उसका नहीं पाया जाता है तो फिर दूसरे व्यक्ति का भी डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

गौरतब है बरेली का यह अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी के रहने वाले रिक्शा चालक की 20 वर्षीय पुत्री शादी से पहले मां बन गई। उसके बच्चे को उसकी मां सैदा बी ने झाड़ियों में फेंक दिया। बताया जाता है कि बिन ब्याही मां के अपने चचेरे जीजा जाकिर और सगे जीजा नदीम के भाई अजीम से संबंध थे। पुलिस की छानबीन में सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह साफ हो गया कि बिन ब्याही मां के बच्चे को उसकी मां सैदा बी ने ही झाड़ियों में फेंका था। बच्चा फेंकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। उस मासूम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसको लेकर इज्जत नगर थाना पुलिस ने सैदा बी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी, दादी की हालत गंभीर

बताया जाता है कि जाकिर ने षड्यंत्र के तहत बच्चा पैदा होने के दो दिन बाद बिन ब्याही मां की शादी अजीम से करा दी गई। वहीं अजीम का कहना है कि उसको यह जानकारी नहीं थी की उसकी पत्नी एक बच्चे की मां बन चुकी है। इसके साथ ही अजीम उस बच्चे को अपना भी नहीं बता रहा है। इसके अलावा उसका कहना है कि यदि उसे बता दिया जाता, तो वह उस बच्चे को भी अपना लेता। वहीं अजीम और उसकी पत्नी दोनों का कहना है कि उसके जाकिर से भी संबंध थे। पुलिस द्वारा बिन ब्याही मां और अजीम का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। यह जानने के लिए कि आखिर यह बच्चा किसका था? यदि डीएनए टेस्ट में वह बच्चा इनका नहीं निकलता है तो फिर जाकिर का भी डीएनए टेस्ट किया जाना तय है।

इसे भी पढ़ें: एक्सीडेंट का बहाना घर से ले जाकर किया दुष्कर्म

Spread the news