बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां (Maulana Tauqir Raza) ने अपने पूर्व निर्धारित जलसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जलसे की भीड़ को खिताब करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। अगर तुम्हें हाकिम बनने का शौक है, तो हम बताते हैं तुम्हे हाकिम। कैसे हाकिम बनते हैं। ईमान मेरा है। अगर तुमने कलमा पढ़ लिया तो मुसलमानों ने अपने सिर पर बैठा लिया और खलीफा बना दिया। नरेंद्र मोदी कलमा पढ़ो। हम भी तुम्हें अपने सर पर पर बिठा लेंगे। मौलाना ने कहा कि वह हिंदू भाइयों से भी बात करना चाहते हैं।

अगर दुनिया के लिए दुनिया में हो तो तुम्हें मोक्ष का मार्ग चाहिए। मोक्ष किस रास्ते पर मिलने वाला है, यह समझ लो। मोक्ष का रास्ता तुम्हें तलाश करना होगा। दुनिया सब कुछ नहीं है। इस दुनिया के बाद भी दुनिया है। हमें उस दुनिया के इंतजाम करना है। हमें मरने के बाद हिसाब देना है। ऊपर वाले को जवाब देना हो कि तुम्हें अच्छाई का रास्ता मालूम था तो तूने हिंदू भाइयों को बताया क्यों नहीं। मैंने उन भाइयों को भी दावत दे दी। अगर मेरी दावत अच्छी लगती है तो आओ। हम सब मिलकर देश का काम करेंगे। आपस में लड़ाई झगड़ा नही करेंगे।

आला हजरत ख़ानदान से ताल्लुक रखने वाले मौलाना तौकीर रज़ा ने हजारों लोगों के साथ इस्लामियां कॉलेज ग्राउंड में यौमे दुरूद का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से लोग आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सुहैल मियां ने बोलना शुरू किया। उन्होंने हुजूम को यौमे दुरूद का पढ़ाया और देश के अमन चैन के लिए दुआ की। इस दौरान मौलाना तौकीर रजा भी मौजूद थे। सुहैल मियां ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक मांग जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुंह से जहर उगलेंगे तो हम यौमे दुरूद को पढ़ेंगे।

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मैदान पर आने के लिए आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप लोगों के लिए दो जुमे इंतजार कराया। उनकी इच्छा थी कि आप लोगों के लिए शामियाना लगवाने के साथ कूलर लगवाते, लेकिन यह नहीं हो सका। ऊपर वाले ने शामियाना के साथ कूलर भी लगा दिया। मौलाना ने यह बात मौसम अच्छा होने के चलते कही। मौलाना ने यह भी कहा कि यौमे दुरूद से पूरी दुनिया में खुशहाली और शांति लाई जा सकती है।

मौलाना ने कहा कि हमारे यहां ऊँचा नीचा नहीं होता। जब हमारे यहां नमाज होती है, तब नमाज के वक्त सभी एक हो जाते हैं। चाहे पास में खड़ा होने वाला कोई भी काम करता हो। नमाज के वक्त भाई होता है।

सीएम योगी की तारीफ की

मौलाना ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञापन लेकर आया हूं। मगर कितना समय हो गया है हमें प्रदर्शन करते हुए। सरकार ने नोटिस लिया होता तो वह ट्रेन नहीं जला रहे होते। उनकी बात नहीं सुनी जा रही। उनके ऊपर कोई बुलडोजर नहीं चला। ज्ञापन देना होगा तो हैं। वह संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर ज्ञापन देंगे। प्रधानमंत्री को नजर नहीं आ रहा है कि पूरी दुनिया में देश की कितनी बदनामी हो रही है। हमें भी तकलीफ है, क्योंकि अकेले उनका देश नहीं है। आज यह ज्ञापन जिला प्रशासन, सरकार और राज्यपाल को नहीं देंगे। प्रशासन ने मेरी बात सुनी। मेरा सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें: आईएमसी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हमें योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा नापसंद थे, लेकिन पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ ने साबित किया कि वह राजधर्म का पालन कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने टोपियां लगाकर खुराफात करने वालों पर करवाई की थी। इसलिए उनको मुबारकबाद देते हैं। बीते दिनों कर्मचारी नगर में एक घटना हुई, जिसमें आरोपी ने रेप कर मुसलमानों पर आरोप लगाने का काम किया। मगर, पुलिस ने सही दोषियों को जेल भेज दिया।

मौलाना ने अपने कार्यक्रम को दो बार बदलने पर सफ़ाई देते हुए कहा कि जो माहौल आज बरेली में दिखाया है। यह 10 को 17 को भी दिखा सकता था। मैं जुम्मे से डरा नहीं था, बल्कि बताना जरूरी था कि हम हर दिन तैयार हैं। अगर बात नहीं सुनी गई तो भारत के हर सूबे में यह माहौल बनाकर दिखाया जायेगा। रांची में 15 साल का बच्चा मार दिया पुलिस ने। अगर तुम्हारी गोली हिंदू और मुसलमान देखकर चलेंगी। ईमानदार और बेईमान देखकर चलाएं। अगर अग्निपथ नाम रखा था तो आग तो लगनी ही थी। मैं बच्चों की हिमायत करता हूं। इस योजना को फौरी तौर पर बंद किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सनातन हिन्दू के लिए प्राण है शिखा

Spread the news