कानपुर: बिकरू गांव कांड के बाद कानपुर एकबार फिर चर्चा में आ गया है। यहां श्याम नगर सी ब्लॉक में मानसिक तनाव से जूझ रहे आरके दुबे (RK Dubey) (55) नाम के शख्स ने रविवार को बहू और बेटे को बंधक बनाने के बाद पुलिसकर्मियों पर अपनी दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing on police in Kanpur) कर दी। गोली के छर्रे लगने से दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे के अंदर सिरफिरे ने छत से 40 राउंड फायर झोंक डाले। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार बड़ी मशक्कत के बाद बातचीत कर उसको समझा सके। तब वह घर के अंदर दाखिल हुए और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके बेटे-बहू को बचाया। बताया जा रहा है आरोपी मानसिक तनाव में था।

वहीं पुलिस कर्मियों ने इस दौरान एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस के अनुसार आरके दुबे (RK Dubey) का बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से विवाद चल रहा है। रविवार को किसी बात को लेकर इन लोगों में झगड़ा हो गया। आरोपी की बहू भावना ने दोपहर करीब एक बजे पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आरके दुबे ने सिद्धार्थ और भावना को बंधक बना लिया है। इसकी सूचना होते ही डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास, एसीपी कैंट, एसीपी कोतवाली समेत छह थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी ने रुक रुककर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान डीसीपी पूर्वी उसको समझाने में जुटे रहे।

Firing on police in Kanpur

पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसको समझाया। किसी तरह से उसने गोलियां चलानी बंद कीं। तब पुलिस घर के अंदर दाखिल हो सकी। आरके दुबे से असलहा लेने के साथ ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। कमरे में बंद उसके बेटे और बहू को मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 कारतूस और करीब 40 खोखे बरामद किए हैं। असके अलावा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें: मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

जिधर दिखी पुलिस, उधर की फायरिंग

इस दौरान आरके दुबे ने पड़ोसियों के घरों को भी निशाना बनाया। आसपास के तीन चार मकानों पर गोलियां चलाईं। क्योंकि पुलिसकर्मी उस पर काबू पाने के लिए आसपास के घरों की छत पर चढ़ रहे थे। ऐसे में वह जिधर भी पुलिस वालों को देखता गोली चला देता। उसने पड़ोस के मकान की छत पर खड़े इंस्पेक्टर अमित भड़ाना पर निशाना साध गोली चलाई, लेकिन वह बाल बाल बच गए। गोली रेलिंग के शीशे पर टकराई। इसी तरह उसने अपने मकान के सामने वाले घर पर भी गोलियां दागीं। इसके अलावा चकेरी थाने व पीआरवी की गाड़ियों पर भी गोलियां लगी। खबर है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी भी उसका साथ दे रही थी। ऐसे में पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी।

Firing on police in Kanpur

संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मानसिक तौर पर बीमार है। आरोपी की मदद के आरोप में उसकी पत्नी पर भी कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि बेटे और बहू को बंधक बनाकर पुलिस पर गोली चलाने वाला आरके दुबे पुलिसवालों को ललकार रहा था। वह खुद की तुलना विकास दुबे से कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी चिल्ला रहा था कि मैं विकास दुबे से भी खूंखार हूं। कुछ भी कर सकता हूं। सब मारे जाओगे। वो भी दुबे था मैं भी दुबे हूं।

इसे भी पढ़ें: बिन ब्याही मां के निकले दो प्रेमी

Spread the news