बस्ती: सोमवार को विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल के संयोजन में विकास भवन के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ प्रान्तीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने एवं आशीष शर्मा को मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर उनका फूल मालाओं के साथ विकास भवन सभागार में स्वागत किया गया।

कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है पूरा प्रयास होगा कि कर्मचारी समस्याओं का निराकरण कराने की दिशा में हर संभव प्रयास जारी रखा जाय। कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज कर्मचारियों की समस्याओं को नजर अंदाज कर देेने का प्रचलन सा हो गया है, पुरानी पेंशन नीति बहाली के साथ ही अन्य मोर्चो पर संघर्ष की धार को तेज किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं को अस्तित्व की सुधि नहीं

पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत करने वालों में कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह, ग्राम्य विकास मिनीस्टीरियल अध्यक्ष मुकेश सोनकर, दीपमणि शुक्ल, देवेन्द्र सिंह, रामचन्द्र, गोवर्धन उपाध्याय, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, सज्जन उपाध्याय, अखिलेश शरण पाण्डेय, नन्द कुमार मिश्र, सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: प्रवेश के लिए अब 4 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Spread the news