इंदौर: प्यार, इश्क, मोहब्बत में हद से गुजर जाने के किस्से फिल्मों में खूब दिखाए जाते हैं। प्रेमिका को हासिल करने की प्रेमी के जज्बे को लोग न सिर्फ सराहते हैं, बल्कि उसे अपना हीरो भी मानने लगते हैं। लेकिन ऐसी घटना अगर सही में हो जाए तो प्रेमी विलेन लगने लगता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के खंडवा के पंधाना से सामने आया है। जहां प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में लड़की के घर में घुस कर उसकी दादी पर हमला बोलकर प्रेमिका को भगा ले गया। बताया जा रहा है कि जिस बेटी पर परिजनों का पहरा था, उसे भगाने के लिए उसका प्रेमी मुंह पर कपड़ा बांधकर घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही प्रेमिका की दादी ने दरवाजा खोला तभी उन पर पत्थर से हमला बोल दिया। चोट लगने से वृद्धा जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को लेकर भाग निकला।

पंधाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय शिवानी नाम की लड़की अपने पिता रवींद्र खंडवा के एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। बीते दिनों शिवानी और उसकी बुजुर्ग दादी घिसाई बाई (65) सोई थी। जबकि उसके पिता छत पर सोए हुए थे। रात डेढ़ बजे के करीब घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। लड़की की दादी घिसाई बाई जाग गईं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने से एक युवक ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें: पति के एक्सीडेंट का बहाना कर किया दुष्कर्म, हड़पे रुपए

युवक ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। पत्थर के हमले में घिसाई बाई लहूलुहान होकर जमीन पर गईं। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। इधर, हमलावर युवक अपनी प्रेमिका को अपने साथ लेकर घर से बाहर भागने लगा। मां की चीख पुकार सुन शिवानी के पिता रवींद्र जाग गए। रवींद्र ने बताया कि उन्होंने छत से झांककर देखा तो हमला करने वाले के चेहरे से कपड़ा निकल गया था। युवक गांव का ही रणधीर पटेल था। इसके अलावा उसके दो साथी दूर बाइक पर खड़े थे। उन लोगों ने भी मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। लड़की के घर वाले उन्हें पकड़ पाते इससे पहले वे भी भाग निकले। उधर हमले में लड़की की दादी के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: जीजा संग भागी तीन बच्चों की मां

Spread the news