एसके शुक्ला

जो तार से निकली है, वो धुन सब ने सुनी है।
जो साज पर गुजरी है, उसे किसने जाना है।

यदि कुछ करने के लिए लगन और परिश्रम है तो लक्ष्य कोई भी हो उसे हासिल किया जा सकता है। कहा जाता है कि परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा ही रहता है। आज जो भी शख्सियत शिखर पर अपना परचम लहरा रहे हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत व त्याग का परिणाम है। ऐसे ही एक शख्सियत हैं, जिन्होंने दिल्ली में रह कर कला के विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर का लोहा मनवा कर मुकाम हासिल की और शिखर की तरफ अग्रसर हैं। वह शख्सियत हैं दिल्ली की रहने वाली शिल्पा वर्मा, जिन्होंने वर्ष 2005 से डांस ग्रुप के माध्यम से अपने कॅरियर का शुभारंभ किया। इसके बाद शिल्पा का हुनर दिन प्रतिदिन निखरता ही गया।

वर्ष 2008 में शिल्पा को एक टी-सीरीज में हरियाणवी सॉन्ग का मौका मिला। इसके बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का प्रदर्शन करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कुछ टेली फ़िल्मों में भी अपने भूमिका का निर्वाहन किया। बीच में आए कुछ परिवारिक समस्या के कारण उन्हें इस क्षेत्र से कुछ दिन के लिए विराम लेना पड़ा। किंतु विगत 5 वर्षों से उन्होंने जब दोबारा इस क्षेत्र में कदम रखा तो उनके हुनर का जलवा चहुओर फैल रहा है। शिल्पा का कहना है कि हुनर हर व्यक्ति के भीतर होता है, किंतु आवश्यकता है उसे निखारने की। और यह सब तब तक संभव नहीं है जब तक व्यक्ति स्वयं से प्रयास न करें। उनका कहना है कि लक्ष्य जितना बड़ा होता है, परिश्रम उतना अधिक करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Nia Sharma ने ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिए पोज

शिल्पा बतातीं है कि अभी तक उन्होंने पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी, हरियाणवी, बृज भाषा सहित अन्य भाषाओं में 500 के करीब सांग में अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वर्तमान समय में शिल्पा ने अपने प्रतिभा को मुकाम पर पहुंचाते हुए दिल्ली में स्वयं की शिल्पा इवेंट के नाम से कंपनी की नींव खड़ी की। जहां पर डांस एकेडमी के माध्यम से लोगों के हुनर को तराश कर उनकी मंजिल की राह आसान करने का प्रयास कर रही। इतना ही नहीं वर्तमान समय में शिल्पा बॉलीवुड एक्टर और हरियाणवी मॉडल में प्रसिद्धि हासिल कर रही हैं। शिल्पा ने कहा कि अब आगे बिग बॉस में प्रवेश करने की तैयारी चल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्षेत्र कोई भी हो उसका रास्ता मुश्किलों से होकर ही गुजरता है, किंतु मुश्किल को मुश्किल मान लेना असफलता की निशानी है। उन्होंने कहा कि मुश्किलें हमें मंजिल पर पहुंचने की राह दिखाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Urfi Javed ने कराया चुप

Spread the news