Payal Rohatgi Wedding Sangram Singh: फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी 9 जुलाई, 2022 को रेसलर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों एक-दूसरे को लम्‍बे समय तक डेट करने के बाद शनिवार को एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों की लव स्टोरी काफी लंबी चली जिसे आज अपना मुकाम मिलने जा रहा है। जानकारी के ताजनगरी में गाड़ी खराब होने से दोनों की लव स्‍टोरी शुरू हुई थी। ताजनगरी ही इन दोनों के प्यार की गवाह भी बनेगी। ताजनगरी में ही दोनों गाजेबाजे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यहां के जेपी पैलेस में उनकी धूमधाम से शादी होगी।

बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में दोनों के परिवार से केवल दस-दस लोग शामिल होंगे। होटल में 20 कमरे बुक कराए गए हैं। शादी से पहले दोनों ने शुक्रवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। इनकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। इसके बाद शाम को रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में पायल रोहतगी की कार आगरा में खराब होने पर उनकी पहली मुलाकात रेसलर संग्राम सिंह से हुई थी।

Payal Rohatgi Wedding Sangram Singh

उन्होंने पायल को दिल्ली तक ड्रॉप भी किया था। यहीं से पनपी दोनों की मोहब्बत को शनिवार को शादी के बंधन के साथ मुकम्मल होगी। जानकारी के मुताबिक पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी के लिए शहर का मशहूर सुधीर बैंड को बुक किया है। शनिवार शाम को सुधीर बैंड पर संग्राम सिंह बरात लेकर निकलेंगे। बारात में परिवार सहित 50 लोग शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि गुलाब बाड़ के साथ बरात में बांके बिहारी जी की झांकी भी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Rohatgi (@_gaurav_)

हालांकि शादी समारोह में पायल और संग्राम के परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं। इसमें दोस्तो और बॉलीवुड से जुड़े लोगों को नहीं बुलाया गया है। शादी संपन्न होने के बाद दिल्ली में दोस्त और फिल्मी दुनियां से जुड़़े लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसके अलावा मदीना गांव में भी दावत का इंतजाम होगा।

इसे भी पढ़ें: Nia Sharma ने ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिए हॉट पोज

Spread the news