चित्रकूट: चित्रकूट जिले से शनिवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में चार की हालत काफी नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई। उधर घटना से आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है। लोगों ने DM और SP के मौके पर आने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर की है। यहां कुछ लोग सुबह हाईवे के किनारे खड़े हुए थे। इसी बीज तेज रफ्तार से आती हुई पिकअप ने सबको रौदते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि लोगों के चीथड़े उड़ गए। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद क्षेत्र में चीख पुकार मच गई है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे का जाम कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: शौहर नहीं दे रहा निदा खान को भरण पोषण खर्च

मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयाग कर रही है, लेकिन लोगों की मांग है कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर आएंगे तभी वह लोग सड़का खाली करेंगे। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: नशेड़ी पति दोस्त के साथ मिलकर करता है रेप

Spread the news