यूपी के इस जिले में अब 10 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Fuel Crisis

Santkabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में तेल संकट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब यहां के सभी पेट्रोल पंप दिन में सिर्फ 14 घंटे (सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक) खुलेंगे, यानी 10 घंटे बंद रहेंगे। साथ ही, खेती में डीजल की खपत और उपलब्धता के बीच संतुलन बनाने के लिए सभी वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल की अधिकतम बिक्री सीमा भी तय कर दी गई है। किसानों को रजिस्ट्री देखकर ही डीजल देने का निर्देश दिया गया है।

महराजगंज में भी 11 घंटे का पाबंदी

जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) राजीव कुमार ने 25 मई को सभी पंप मालिकों को आदेश जारी कर दिया।

बाइक/स्कूटी: अधिकतम 3 लीटर पेट्रोल

कार/जीप: 15-20 लीटर पेट्रोल या डीजल

ट्रक/बस: 30-40 लीटर

ट्रैक्टर: 30 लीटर तक डीजल

गैलन में केवल डीजल (अधिकतम 15 लीटर) – वह भी केवल किसानों को किसान बही दिखाने पर।

पेट्रोल गाड़ी के टैंक के अलावा किसी गैलन या जरिकेन में नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सड़क का वो टैंक जिसके आगे झुकती थी दिल्ली की सत्ता

वहीं, महराजगंज जिले में और सख्ती बरती गई है। यहां पेट्रोल पंप सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक (13 घंटे) खुलेंगे और 11 घंटे बंद रहेंगे। डीजल गैलन में अधिकतम 5 लीटर ही मिलेगा। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को तेल देने पर भी रोक लगा दी है।

इसे भी पढ़ें: कहीं के राजा नहीं थे बंगाल वाले राम मोहन राय

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...