New Year 2023: नया वर्ष (New Year 2023) शुरू होने वाला है। ज्योतिष में नया वर्ष शुरू होने पर साल भर में ग्रह-नक्षत्र के चाल की ज्योतिषीय गणनाएं की जाती हैं। इसके आधार पर भविष्यफल बताया जाता है। इस बारे में बरेली के मारवाड़ी गंज स्थित आराध्य ज्योतिष केंद्र के संचालक रमाकांत दीक्षित ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 में कई ग्रहों राशि परिवर्तन होने वाला है। जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा उनमें शनि, राहु-केतु और गुरु प्रमुख हैं।

वैदिक ज्योतिषशास्त्र में गुरु का विशेष स्थान होता है। यह सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल प्रदान करते हैं। साल 2023 में गुरु 22 अप्रैल को अपनी खुद की राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। गुरु के मेष राशि में गोचर होने से विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष विपरीत राजयोग को बहुत ही शुभ योग बना जाता है। विपरीत राजयोग बनने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और संपन्नता आती है। जिन जातकों की कुंडली में विपरीत राजयोग बनता है, वे राजा की तरह जीवन व्यतीत करते हैं। आइए जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: अच्छी पटकथा से बनती है बेहतरीन फिल्म

वर्ष 2023 में विपरीत राजयोग बनने से व्यापारी वर्ग खुशहाल होगा। देश किसी बड़े राजनेता को खो सकता है। देश की जनता बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित रहेगी।

इसे भी पढ़ें: ऐसे ही “इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया” नहीं कहलाते सीएम योगी

Spread the news