FIFA World Cup 2026: स्पेन बना चैंपियन तो मिया खलीफा की खुली किस्मत, एक ही दिन में कमाये 15 करोड़ रुपये

FIFA World Cup 2026 Final

FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को धूल चटाकर स्पेन ने इतिहास रच दिया है। स्पेन की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद पूर्व एडल्ट स्टार और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा की लॉटरी लग गई है। मिया खलीफा ने स्पेन की जीत पर ऐसा बड़ा दांव खेला कि वह महज एक ही दिन में करीब 15 करोड़ रुपये (1.5 मिलियन डॉलर) की मालकिन बन गईं। इस छप्परफाड़ कमाई और स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न मिया खलीफा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर बेहद खास अंदाज में मनाया है।

मेटलाइफ स्टेडियम में स्पेन ने रचा इतिहास

न्यूयॉर्क के खचाखच भरे मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में रविवार देर रात स्पेन और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में खिंचा। एक्स्ट्रा टाइम में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे फेरान टोरेस स्पेन के लिए मसीहा बनकर उभरे। उन्होंने मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागकर स्पेन को 1-0 से रोमांचक जीत दिला दी। इस खिताबी जीत के साथ ही स्पेन ने साल 2010 के बाद दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

मिया ने स्पेन पर लगाया था 10 करोड़ का दांव

एक तरफ जहां मैदान पर स्पेनिश खिलाड़ी जीत के जश्न में डूबे थे, वहीं स्टेडियम की दीर्घा में बैठीं मिया खलीफा अपनी किस्मत चमकने की खुशी से झूम रही थीं। मिया खलीफा ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हराने के लिए स्पेन की जीत पर 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दांव पर लगाई थी। स्पेन के चैंपियन बनते ही मिया ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) का बंपर प्रॉफिट कमाया। मैच खत्म होने के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जीती हुई बेट (सट्टे) का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

लामिन यमाल की जर्सी पहनकर पहुंची थीं खलीफा

मिया खलीफा ने स्टेडियम से स्पेन के वंडर किड लामिन यमाल की जर्सी पहने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, भरोसा किया और बड़ी जीत हासिल की, अपने देश स्पेन पर बहुत गर्व है।’ इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे लिखा, ‘हालांकि मेरे शरीर में स्पेनिश खून की एक बूंद भी नहीं है। स्पेनिश मूल की न होने के बावजूद चैंपियन टीम को सपोर्ट करने और करोड़ों की कमाई करने का उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: खान सर पर रौशन आनंद ने अपनी ही छात्राओं का यौवन शोषण का लगाया आरोप

स्पोर्ट्स और पॉप कल्चर में कमा रहीं नाम

लेबनानी-अमेरिकी मूल की मिया खलीफा ने साल 2014 और 2015 में एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। महज कुछ महीनों के छोटे से सफर के बावजूद वह दुनिया भर में इस इंडस्ट्री का सबसे चर्चित चेहरा बन गईं। हालांकि, सालों पहले इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद अब वह एक सफल सोशल मीडिया क्रिएटर और कमेंटेटर के तौर पर एक्टिव हैं। मिया खलीफा अक्सर स्पोर्ट्स, फैशन और पॉप कल्चर से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं, जहां उनके करोड़ों फॉलोअर्स उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की 10 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियां

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...