बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने रविवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में लोगों से सम्पर्क एवं संक्षिप्त चौपाल आयोजित कर उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

BJP leader VC Pandey

भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के दुःख दर्द को महसूस किया और कोरोना काल में निःशुल्क राशन के साथ ही रेकार्ड संख्या में आवास स्वीकृत कराये गये। यही नहीं लोगोें को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया इससे वे सरकारी या निजी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि सम्पर्क मार्ग से लेकर विकास के अनेक कार्य किये गये हैं, जो शेष हैं उन्हें सरकार बनते ही अगले चरण में पूरा कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: जनसंपर्क कर की जरूरतमंदों की मदद

भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बनकटा, उस्का, आमा, गोविन्दपुरा, बडोदर, महुआडाबर, रतासी, टिनिच, गौर, पिकौरा, तेनुई सहित अनेक क्षेत्रों में लोगों से सघन सम्पर्क कर समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त किया। सम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से सोनू चौबे, मनोज कुमार पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अब्दुल रब खान, अजय मिश्र, सूरज मिश्र, अरूण कुमार तिवारी, राजेश तिवारी, जितेन्द्र कुमार अग्रहरि, लाल प्रताप मिश्र, नीरज अग्रहरि, संदीप कुमार आदि के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर

Spread the news