Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश नेतृत्व ने सिद्धार्थनगर जिले में प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। इसमें एक बार फिर से नन्दलाल गोंड को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, राजेंद्र धुरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष और रामू गोंड को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जनजाति मोर्चा डॉ संजय गोंड और जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान का धन्यवाद, आभार व्यक्त किया। नन्दलाल गोंड और रामू गोंड ने कहा कि हम भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के नीति, विचार, कार्य पद्धति और योजनाओं के बारे में गोंड /धुरिया जनजाति समाज सिद्धार्थनगर को जागरूक करते हुए समस्त लाभ जन-जन तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हम पर विश्वास कर पुनः जो कार्यभार सौंपा है, उसे हम लोग आपसी सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ाने में पूरा योगदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सपा को छोड़कर सभी दलों के विधायकों ने किए रामलला के दर्शन

रामू गोंड ने कहा, हम दोनों लोगों को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिद्धार्थनगर बनाये जाने पर हमारे शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। इसमें मुख्य रूप से अविनाश शुक्ल, विकास पाण्डेय, डॉ प्रवीण गोंड, सुग्रीव धुरिया, विक्रम धुरिया, पवन गोंड, आनंद गोंड, सावत्री गोंड, संगीता धुरिया, जगन्नाथ धुरिया, मनोज गोंड, वृजनंदन धुरिया, चंद्रशेखर गोंड, डॉ रामनाथ गोंड, हीरालाल गोंड, सुनील धुरिया, परमेश्वर धुरिया, कुशल कुमार, अरशद खान, मंगल उर्फ़ गोपाल गुप्ता, मुरली धुरिया, अंगद गोंड आदि लोगों ने बधाई शुभकामना दिया।

इसे भी पढ़ें: मैं इस घर से प्रेम करता हूँ

Spread the news