प्रकाश सिंह

गोंडा: व्यक्ति के अंदर अगर कुछ करने का जज्बा हो तो वह अपने गांव व समाज के लिए बहुत कुछ कर सकता है। इसकी मिसाल विकासखंड परसपुर के गज सिंह पुर की ग्राम प्रधान बिक्कू सिंह पत्नी शेर बहादुर सिंह प्रधान प्रतिनिधि हैं। अगर विकास की बात की जाए तो ग्राम सभा गजसिंह पुर की प्रधान विक्कू सिंह ने कहीं से भी कोई कसर नहीं छोड़ी, छोटी से छोटी गली के घरों को भी सड़क से जोड़ने का काम किया। ग्रामीणों के लिए सौर ऊर्जा लाइट, प्रधानमंत्री आवास, नाली, खड़ंजा आदि कार्य भरपूर मेहनत और लगन से किया जो अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक मिसाल है।

Village development

आपको बता दें बीते 15 वर्षों से लगातार ग्राम प्रधान पद पर काबिज बिक्कू सिंह पत्नी शेर बहादुर सिंह प्रधान प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता से हमेशा रूबरू रहती हैं। उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी होकर हर संभव मदद के लिए प्रयासरत रहती हैं। बता दें बीते दिनों बिक्कू सिंह द्वारा अपने ग्राम सभा में लोधन पुरवा गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया जिस के संबंध में कल पहुंचे अधिकारी ग्राम पंचायत भवन में प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि के साथ ग्रामीणों को स्वच्छ पानी व टंकी से होने वाली पानी की सप्लाई के बारे में बता कर जागरूक किया।

Village development

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिक्कू सिंह ने 15 सालों में कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। उन्होंने व उनके बेटों ने खुद जनता के बीच हमेशा रूबरू रहकर उनके सुख दुख में साथ दिया। बताते चलें कि ग्राम गोरछहन पुरवा में अगर विकास की बात की जाए तो इससे पहले सिर्फ कागजी विकास था। ग्राम गोरछहन पुरवा में संबंधित विभाग में कागजों में तो लोगों के घर लाइट जल रही थी लेकिन बल्ब की रोशनी उनके लिए सपना था।

इसे भी पढ़ें: क्षेत्र का दौरा कर जरूरमंदों की मदद की

Spread the news