प्रकाश सिंह

गोंडा: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भावी उम्मीदवारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है। जरूरतमंदों की समस्याएं अब जन प्रतिनिधियों की प्राथमिकता हो गई है। विधानसभा चुनाव के भावी प्रत्याशी व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने भी क्षेत्र में जनसंपर्क काफी तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्र की जनता से मिल रहे हैं और जस्रतंदों की हर संभव मदद भी कर रहे हैं। उनके इस प्रयास का नतीजा भी सामने आने लगा है। लोगों की उम्मीद की निगाहें अब अजय सिंह पर टिकी हुई हैं। वह उन्हें अपने सुख दुख का सच्चा साथी मानने लगे हैं।

विकासखंड परसपुर के ब्लाक प्रमुख अजय सिंह हमेशा से ही जनता के बीच रहे हैं। अगर बात राजनीति की की जाए तो राजनीति अजय सिंह के लिए कोई नई नहीं है। माना जाता है कि राजनीति अजय सिंह के परिवार में 1976 से चली आ रही है। उनके पिता कई वर्षों तक प्रधान रहे। बता दें कि अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह भी राजनीति में हैं। अजय सिंह इस समय विधानसभा करनैलगंज के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन चुके हैं। अजय सिंह के द्वारा किए जाने वाले हर कार्य को जनता सराह रही है।

UP Assembly Elections

इसे भी पढ़ें: प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर

वहीं अजय सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखंड परसपुर में परसपुर चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर भंडारे का आयोजन किया। उसके बाद गोगिया पूरे गोस्वामी जागरण पूजा में सम्मिलित होकर माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान वह जनता से वार्तालाप कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रमेश यादव के यहां सरनाम पुरवा मुंडन संस्कार कार्यक्रम में पहुंच कर बच्चे को आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में बादसरनाम पुरवा में राम भरोसे यादव को प्रभु श्री राम का मंदिर व अपना स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। फिर वहां मौजूद लोगों को अंग वस्त्र देकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़ें: PMAY में भ्रष्टाचार, अपात्रों को मिल रहा लाभ

Spread the news