प्रकाश सिंह

गोंडा: यूपी विधानसभा चुनाव चुनाव 2022 में जीत का स्वाद चखने से पहले ​टिकट की दावेदारी के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के सभी भावी प्रत्याशी पार्टियों का चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं। वहीं परसपुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह जनता के बीच जीत का आशीर्वाद लेने में लगे हैं। बता दें कि अजय सिंह विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उनका मानना है कि बिना जनता के आशीर्वाद के कुछ भी संभव नहीं है। टिकट मिलने से लेकर जीत हासिल करने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना जरूरी है।

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह का कहना है कि जनता अगर साथ में है, तो टिकट भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो ब्लॉक प्रमुख बनकर सेवा कर रहा हूं। आगे भी इसी तरह प्यार और आशीर्वाद बना रहा तो विधायक बनकर क्षेत्र को नई पहचान दूंगा। उन्होंने कहा कि जनता का सेवक हूं, इसीलिए जनता के बीच रहता हूं। उनके सुख-दुख में सरीख होकर जितना हो सकता है, मदद भी करता हूं। मेरे पास जनता जनार्दन की ताकत है और मैं इस बात से आश्वस्त हूं, कि विधानसभा चुनाव में मुझे टिकट जरूर मिलेगा।

Ajay Singh

आपको बता दें विकासखंड परसपुर से ब्लाक प्रमुख भावी विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह राजनीति में कोई नया नाम नहीं हैं। माना जाता है कि अजय सिंह को राजनीति विरासत में मिली हैं। अजय सिंह एक ऐसे नेता है जिनके ब्लॉक में आते ही यहां की सूरत बदल गई। चौमुखी विकास कार्यों में इनका नाम सबसे आगे है। समाजहित से जुड़े कार्यों को वह सरकारी बजट या अपने निजी खाते से भी कराते रहते हैं। अजय सिंह छोटे बड़े हर लोगों का साथ पकड़ कर चलने वाले नेता हैं। ऐसा क्षेत्रीय लोगों का कहना है।

इसे भी पढ़ें: विधायक दयाराम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन

बीते दिनों अजय सिंह द्वारा किसान, पीआरडी के होमगार्ड, सफाई कर्मचारी व अन्य लोगों को 2 अक्टूबर पर सम्मानित किया गया था। अजय सिंह का क्षेत्रीय दौरा बराबर लगा ही रहता है। उन्होंने पार्टी को काफी हद तक कर्नलगंज विधानसभा में ऊपर उठाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही का किया अपहरण

Spread the news