प्रकाश सिंह

गोंडा: विकास खंड परसपुर के ब्लाक प्रमुख अजय सिंह व भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा करनैलगंज ने मां दुर्गा की उपासना का विशेष पर्व नवरात्रि के अवसर पर कल मां वाराही के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माँ से सभी भक्तों के खुशी, सुख, समृद्धि और शक्ति की प्रार्थना की। पूजा अर्चना कर मंदिर में मौजूद पुजारी को चढ़ावा समर्पित किया।

Navratri Maa Durga

ब्लॉक प्रमुख ने विधानसभा करनैलगंज के विभिन्न स्थानों में आयोजित माँ दुर्गा पूजा व श्री रामलीला कार्यक्रम में उपस्थित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र के ग्राम सभा बनुआ, ग्रामसभा पसका निहाल पुरवा, पश्चिम पुरवा, पुरवियन पुरवा, ग्राम नन्दौर छावनी, ग्राम भौरिगंज, ग्राम राजापुर, ग्राम सभा नारायनपुर जयसिंह, ग्राम दुरौनी एवं हरदिहा सपौर, ग्राम सभा चंगेरी, ग्राम सभा-मोहना, ग्रामसभा-जरौली, आटा दुबाई के भिन्न-भिन्न मजरे कडरू के भिन्न-भिन्न मजरे व तुलसी धाम राजा पुर में जा 2100 दीप द्वारा तुलसी धाम को प्रज्वलित पर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान ग्रामसभा-उतरौला में आयोजित दुर्गापूजा कार्यक्रम में जाकर पूजा अर्चना कर चढ़ावा समर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया।

Navratri Maa Durga

ब्लॉक प्रमुख के साथ में पिंकू सिंह प्रधान पसका, गुड्डू सिंह प्रधान मलाव, गुड्डू सिंह कडरू, सतीश मिश्र प्रधान लोहंगपुर, राजेश गुप्ता प्रधान अंदुपुर, सूरज सिंह अकोहरी, अशोक सिंह पसका, राकेश सिंह चौहान, अनुज सिंह चौहान पसका, कुट्टू सिंह, राजू सिंह प्रधान चगेरी, अनोद सिंह प्रधान प्रतिनिधि बनुआ, हेमंत सिंह, बबलू पांडे, पप्पू सिंह चरसड़ी, पालन सिंह, दुर्गेश सिंह प्रधान सहित अन्य प्रमुख लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Navratri Maa Durga

गुरुवार नवमी के दिन घर में भव्य कन्या पूजन का आयोजन ब्लाक प्रमुख अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद मां के मंदिरों में जाकर गरीब बच्चों को व बेसहारा बुजुर्गों को भोजन कराया गया।

इसे भी पढ़ें: मंदिर निर्माण कर कराई मूर्ति स्थापना व भंडारा

Spread the news