चुनाव से पहले योगी का बड़ा दांव, मंत्रियों के जिले बदले, नए चेहरों को मिली कमान
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रियों के जिला प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार वाले जिले भी बदले गए हैं, वहीं कुछ नए मंत्रियों को अहम जिलों की कमान थमाई गई है। जयवीर सिंह और बेबी रानी मौर्य जैसे मंत्रियों के जिलों में भी बदलाव किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रशासन और संगठन को मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।
भूपेंद्र चौधरी को आगरा-कासगंज, मनोज पांडेय को सीतापुर
योगी कैबिनेट के दिग्गज मंत्री भूपेंद्र चौधरी अब आगरा के साथ-साथ कासगंज की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, मंत्रिमंडल में हाल ही में प्रवेश करने वाले मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार मिला है। इसके अलावा अजीत पाल को फतेहपुर, समेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र और सुरेंद्र दलेर को बुलंदशहर जिले की कमान सौंपी गई है।
दो-दो जिलों की जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्रियों की सूची देखें तो सूर्य प्रताप शाही अयोध्या और बस्ती, सुरेश कुमार खन्ना वाराणसी व लखनऊ, स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज और गोरखपुर संभालेंगे। बेबी रानी मौर्य को इटावा-हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़-फिरोजाबाद, जयवीर सिंह को झांसी-फर्रुखाबाद, धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद-रामपुर, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को मिर्जापुर-चित्रकूट मिला है। अनिल राजभर को आजमगढ़-सिद्धार्थनगर, राकेश सचान को रायबरेली-कन्नौज, अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर-भदोही, योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर नगर, आशीष पटेल को गोंडा, संजय निषाद को कानपुर देहात, ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर, दारा सिंह चौहान को कुशीनगर-श्रावस्ती, सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर और अनिल कुमार को मुरादाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री: खीरी से मेरठ तक की जिम्मेदारी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले मंत्रियों की बात करें तो नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, रवींद्र जायसवाल को गाजीपुर, संदीप सिंह को मथुरा, गुलाब देवी को अमरोहा, गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर, धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी, असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जे.पी.एस. राठौर को संभल-बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया-मऊ, नरेंद्र कुमार कश्यप को शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा-बहराइच, अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं तथा दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को बलिया और महराजगंज का जिम्मा सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें: मैं ठाकुर हूं वाली बैंककर्मी के साथ फिर छेड़छाड़
राज्य मंत्रियों की सूची: प्रतापगढ़ से एटा तक, ये हैं नाम
राज्य मंत्रियों की श्रेणी में मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रतापगढ़, दिनेश खटीक को शामली, संजीव गोंड को चंदौली, बलदेव सिंह ओलख को पीलीभीत, जसवंत सिंह सैनी को बागपत, रामकेश निषाद को हमीरपुर, मनोहर लाल मन्नू कोरी को महोबा, संजय सिंह गंगवार को जालौन, बृजेश सिंह को गौतमबुद्धनगर, केपी मलिक को हापुड़, सुरेश राही को बाराबंकी, प्रतिभा शुक्ला को अमेठी, राकेश राठौर को औरैया, रजनी तिवारी को उन्नाव, सतीश चंद्र शर्मा को बलरामपुर, दानिश आजाद अंसारी को ललितपुर, विजय लक्ष्मी गौतम को संतकबीरनगर, कृष्णा पासवान को कौशांबी और कैलाश सिंह राजपूत को एटा जिले का प्रभार दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के होटल में लगी आग से एक ही परिवार के 8 सदस्यों समेत 21 की मौत
