दिल्ली के होटल में लगी आग से एक ही परिवार के 8 सदस्यों समेत 21 की मौत

malviya nagar hotel fire

Delhi Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर स्थित एक चार मंजिला होटल में बुधवार को आग की भयानक घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में कई विदेशी भी शामिल हैं। वहीं लगभग दो दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मृतकों में गुरुग्राम के एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं। ये सभी लोग मैक्स अस्पताल में एक परिजन का इलाज कराने आए थे और होटल में नाश्ता करने गए थे, तभी आग ने पलक झपकते ही उनकी जान ले ली।

सीए विवेक और उनके परिवार के 8 सदस्य खत्म

हादसे के बाद मृतकों के परिजन मैक्स अस्पताल के बाहर फूट-फूट कर रो रहे हैं। अस्पताल में कुल 39 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 18 को मृत घोषित कर दिया गया। महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल के लिए यह खबर किसी कयामत से कम नहीं थी। उनकी बेटी, दामाद और रिश्तेदारों सहित परिवार के आठ लोगों ने एक साथ दम तोड़ दिया। प्रेम बंसल के दामाद विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर 46 में रहते थे और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे।

malviya nagar hotel fire

बेटियों को लेकर नाश्ते पर गए थे पर लौटकर नहीं आए

विवेक अग्रवाल अपनी पत्नी तर्जनी, बेटियों जीविशा और वारिया, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल के साथ सेक्टर-46 के मकान नंबर 3169 में रहते थे। विवेक के पिता राधेश्याम की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को विवेक के मौसा-मौसी उनके पिता से मिलने दिल्ली आए। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे विवेक सभी को नाश्ता कराने होटल ले गए, जहां से कोई भी वापस जिंदा नहीं लौटा।

इसे भी पढ़ें: कोहली की टीम ने फिर दिखाया विराट दम, पर महफिल लूट ले गए वैभव

RWYA प्रधान ने बताई सीए विवेक की पहचान

सेक्टर-46 के आरडब्ल्यूए प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि विवेक अग्रवाल काफी वर्षों से यहां रह रहे थे और पेशे से बेहद ईमानदार सीए थे। उनके मकान की पहली और दूसरी मंजिल किराए पर उठी हुई थी। इस त्रासदी में विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तर्जनी, दोनों बेटियां (जीविशा और वारिया), मां प्रेमलता, मौसा अशोक गोयल, मौसी कमला और परिवार के अन्य सदस्य झिमरी अग्रवाल की मौत हो गई। पूरा सेक्टर इस हादसे पर शोकाकुल है।

इसे भी पढ़ें: एक साल से कम उम्र के बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये 5 चीजें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...