Mayawati Birthday: बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) का जन्मदिन रविवार को जनकल्याणकारी दिवास के रूप में मनाया जा रहा है। मायावती के जन्मदिन पर गायक कैलाश खेर (Kailash Kher) का गया हुआ गाना भी रिलीज हो रहा है। बता दें कि लंबे समय बाद बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन पर इस बार उत्साह दिख रहा है। नई ऊर्जा से लबरेज बसपा नेता जगह जगह कार्यक्रम करके पार्टी मुखिया की दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर दिग्गज नेताओं के बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उन्हें जन्मदिन की शुभाकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।” इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बसपा की तरफ से गायक उदित नारायण का गया हुआ एक गीत भी लांच किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

गौरतलब है कि इस बार बसपा ने मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। इस दिवस को अति गरीबों, मजलूमों, असहायों और अन्य अति जरूरतमंद लोगों की विभिन्न तरह से मदद करके मनाया जाता है। मायावती के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित बीएसपी की ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ भाग-18 और इसके अंग्रेजी संस्करण का भी विमोचन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: “संघ हमेशा से ही समरसता का पक्षधर रहा है”

इसे भी पढ़ें: जोशीमठ पर ISRO में तस्वीरें आने के बाद बवाल, आया NDMA का नया आदेश

Spread the news