Ballia News: समय से पहले प्यार मोहब्बत की ख्वाहिश बड़ी मुश्किल पैदा कर देती है। इससे एक तरफ जहां अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं परिवार के साथ अन्य लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़की को अगवा कर गुजरात ले जाकर करीब एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस (Police) ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है एक महीने बाद गांव लौटते वक्त आरोपी को पुलिस ने रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ से बरामद किया गया है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि घटना बलिया के नगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक आनंद पासवान गांव की ही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। इसके बाद लड़की को गुजरात लेकर चला गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक महीने बाद जब आरोपी लड़की के साथ गांव लौट रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ के जवान को जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायन वैश्य ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के परिजनों ने थाना नगरा में अपनी लड़की के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 392/22 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस को आरोपी युवक की तलाश थी। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Spread the news