अशोक खरात पर बनेगी फिल्म, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़
Newschuski Digital Desk: अमीर महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करने वाले कथित बाबा अशोक खरात का मामला इन दिनों फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर कई तरह के दावे और अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर एक नैरेटिव चलाया जा रहा है कि इस मामले के खुलासे के बाद महाराष्ट्र की एनसीपी नेता और महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि, जांच में यह बात पूरी तरह साफ हो चुकी है कि रूपाली चाकणकर का इस पूरे मामले से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और उनका नाम महज राजनीतिक द्वेष और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के तहत घसीटा गया है। उन्होंने न तो कोई इस्तीफा दिया है और न ही वह इस मामले का हिस्सा हैं।

इसी विवाद के बीच, इंटरनेट पर एक और बड़ी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। दावा किया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम पर बॉलीवुड में एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स (Maharashtra Epstein Files) रखा गया है।
इसे भी पढ़ें: भोंदू बाबा के साथ मुस्लिम महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल, AI का खेल आया सामने
क्या वाकई इमरान हाशमी निभाएंगे मुख्य किरदार
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स और पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में मुख्य आरोपी अशोक खरात का किरदार बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी निभाने वाले हैं। कुछ कयासों में तो यहाँ तक कहा जा रहा है कि स्वरूप सावंत इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और यह इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कुछ लोग इसे बॉलीवुड के लिए ‘रेडीमेड स्क्रिप्ट’ बता रहे हैं, तो कुछ इमरान हाशमी के पुराने किरदारों को याद करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, सिनेमा जगत या खुद अभिनेता इमरान हाशमी की तरफ से ऐसी किसी भी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में बिना किसी ठोस सबूत के इन खबरों को महज सोशल मीडिया की कोरी कयासबाजी ही माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: अशोक खरात पर एक और गंभीर केस, व्यापारी से 1 करोड़ की ठगी का आरोप
