प्रकाश सिंह

गोंडा: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा की तरफ से जारी उम्मीदवारों सातवीं लिस्ट में अधिकतर पुराने चेहरों पर दांव लगाया गया है। वहीं बीजेपी ने जिन नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया है, उनमें से एक नाम गोंडा जनपद के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय कुमार सिंह का भी है। भाजपा ने पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया का टिकट काटकर अजय कुमार सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया है। अजय कुमार सिंह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि उनकी न्याय पंचायत में शुरू से सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी परसपुर की ब्लॉक प्रमुख हैं। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि के तौर पर अजय सिंह क्षेत्र के विकास का काम देखते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई काम अपने निजी खर्चों से कराया है, जिसकी यहां की जनता सराहना भी करती हैं।

अजय कुमार सिंह विधानसभा चुनाव के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। लखनऊ रहने के बावजूद भी वह करनैलगंज विधानसभा की जनता से लगातार संपर्क में बने रहते थे। उनकी जरूरत पर पहुचंकर यथा संभव मदद भी करते रहे। इसी का नतीजा रहा कि यहां की जनता इस बार लल्ला भइया की जगह अजय कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रही थी। वहीं बीजेपी ने जनता की मांग के अनुरूप अजय कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाकर क्षेत्र की जनता से कटकर रहने वाले जनप्र​तिनिधियों को बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। बीजेपी ने साफ कर दिया है कि जो जनता का नहीं, उसकी पार्टी को भी जरूरत नहीं।

इसे भी पढ़ें: जनता का आशीर्वाद मिल रहा है: अजय सिंह

भाजपा ने करनैलगंज को छोड़कर गोंडा जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को उतारा है। करनैलगंज सीट पर अजय प्रताप उर्फ लल्ला भइया के खिलाफ माहौल को देखते हुए पार्टी ने सही फैसला लिया है। अजय कुमार सिंह को भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने से उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर भी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख ने निजी कोष से काम कराकर जीता दिल

Spread the news