प्रकाश सिंह

गोंडा: विकासखंड परसपुर के ब्लाक प्रमुख व भावी विधायक प्रत्याशी अजय सिंह ने भंवरी गंज अकोहरी मार्ग पर बंधे पर लगे झाड़, घास, फूस, व नरकुल को अपने निजी कोष से साफ करवा ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। पोहरी मार्ग पर बंधे पर लगे नरकुल वह घास फूस आए दिन कहीं न कहीं से दुर्घटना का कारण बना हुआ था। इस बंधे पर आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। अभी कुछ दिन पहले ही एक डंपर की चपेट में आने से दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए थे। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए विकासखंड परसपुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के निर्देश पर भाजपा के मंडल महामंत्री इतेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य कार्यकर्ता व सहयोगियों ने पहुंच कर बंधे की सफाई का कार्य जेसीबी द्वारा करवाया।

Ajay Singh

ब्लाक प्रमुख के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने अजय सिंह की काफी सराहना की। ग्राम वासियों का कहा है कि इतना ही नहीं आए दिन कहीं न कहीं से अजय सिंह ग्राम वासियों के मसीहा बनते नजर आ रहे हैं। इनका हर एक काम जनता के हित में होता है। बता दें कि अजय सिंह इस समय कुछ जन समस्याओं को सुलझाने के लिए बाहर गए हुए हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी उनके कार्यकर्ता क्षेत्र में उनकी कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कीचड़ युक्त सड़क, निकलना हुआ दूभर

बीते दिनों किसान भगवाने की सांड ने मार कर हत्या कर दी थी, जहां कल ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के निर्देशानुसार उनके कार्यकर्ता व भाजपा के मंडल महामंत्री इतेंद्र उर्फ गुड्डू सिंह ने पहुंचकर ग्रामसभा सिगरिया संभाल पुरवा मृतक भगवाने के आकस्मिक मृत्यु पर घर पहुंचकर एवं दाह संस्कार में शामिल हुए और लेखपाल, तहसीलदार एवं एसडीएम को फोन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

Ajay Singh

वहीं समाजसेवी जंग बहादुर सिंह राजा टोला की हार्ट अटैक से आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके घर जाकर संवेदना व्यक्त किया। इसके बाद मोहम्मदपुर तिवारी पुरवा अशोक तिवारी के यहां श्रद्धा श्राद्ध में पहुंच कर भागीदारी निभाई। इस दौरान उनके साथ मंडल महामंत्री राकेश सिंह नेता जरौली, मुकेश सिंह पूर्व जिला पंचायत, अमित कुमार दुबे हिमांशु, अखंड प्रताप सिंह गामा, बबलू दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Ajay Singh

इसी क्रम में श्रृंगी ऋषि आश्रम सुभाग नाथ सिगरिया में शक्ति संयोजक बैठक में सामिल को कार्य क्रम को संपन्न कराया एवं सभी कार्यकर्ताओं को ब्लाक प्रमुख अजय सिंह की तरफ से अंग वस्त्र भेंट किया। विधानसभा विस्तारक नितिन राठौड़ मंडल अध्यक्ष एसपी सिंह, उपाध्यक्ष सत्य कुमार पाठक,, महामंत्री प्रदीप तिवारी, शक्ति संयोजक धर्मराज सिंह, रामदेव दीक्षित, मुन्ना लाल अवस्थी, महेश कुमार, सूरत दीक्षित, मथुरा दीक्षित, विकास सिंह, शिवराज सिंह, रोहित सिंह, धर्मपाल वेद, प्रकाश तिवारी, अरुण सिंह, अमरीश प्रताप सिंह, अमित कुमार दुबे, हिमांशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: मृतक पत्रकार की मदद को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the news