लखनऊ: वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने शुक्रवार को यहां लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से पार्टी के लिए मांगा। सुश्री करांदलाजे अवध में पार्टी के चुनाव की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने यहां डोर टू डोर कैंपेन चलाया जिसमें भाजपा के अनेक स्थानीय नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

आरएसएस की महिला कार्यकर्ता के तौर पर अपने लंबे अनुभवों से वह पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का लगातार उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ मतदाताओं का समर्थन जुटाने में भी पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। भाजपा के इस चुनावी अभियान के दौरान शोभा करांदलाजे ने मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया और उनसे भाजपा को अपना कीमती वोट देकर दोबारा सरकार बनाने का मौका देने की अपील की।

Shobha Karandlaje

कर्नाटक में भाजपा की कद्दावर नेता शोभा करांदलाजे उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनाव सह-प्रभारी हैं। कृषि राज्यमंत्री पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले से ही यूपी का लगातार दौरे करती रही हैं। लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में पहले ही चरण में 10 फरवरी को मतदान है। इसलिए भाजपा ने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर चुनाव अभियान में अपनी ताकत झोंकी है।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल चले गए, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का क्या होगा!

Spread the news