प्रतापगढ़: समाजसेवी व रामदुलारे इण्टर कालेज सैफाबाद के पूर्व प्रधानाचार्य एवं सरदार भगत सिंह इण्टर कॉलेज सैदाबाद प्रयागराज के अध्यक्ष रहे पंडित भागीरथी त्रिपाठी का प्रथम पुण्यतिथि स्मृति दिवस समारोह के रूप में उनके निज आवास जनपद के रखहा बाजार क्षेत्र स्थित सराय नानकार गांव में उनके सुपुत्र शिक्षक सुरेश चंद्र त्रिपाठी व उमेश चंद्र त्रिपाठी तथा प्रवक्ता सुनील चंद्र त्रिपाठी के संयोजकत्व में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं समाजसेवी पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्मृति शेष पंडित जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन अर्पित कर हुआ। इस दौरान पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपास्थितजनों ने उन्हें याद कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणास्त्रोत बताया।

आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित भागीरथी त्रिपाठी अपने जीवन को हमेशा समाज के भलाई के लिए बिताया। उनकी हमेशा सोच रहा करती थी कि गांव में पिछड़े वंचित लोग जब शिक्षित होंगे तो उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व खण्ड विकास अधिकारी शिव मूर्ति त्रिपाठी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्मृति शेष पंडित भागीरथी त्रिपाठी की ईमानदारी व लोकप्रियता के चलते लोगों के जेहन में आज भी यादें ताजा हैं। उन्होंने जीवन के अंतिम समय तक गरीबों की सेवा करना अपना धर्म व कर्म समझा। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित के पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Pandit Bhagirathi Tripathi

इस मौके पर वारिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार राजकिशोर तिवारी ने अपने रचना के माध्यम से पंडित के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद सरजू प्रसाद तिवारी पहलवान व पूर्ण प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद शुक्ल, केशव दत्त त्रिपाठी, त्रिभुवन प्रसाद शुक्ल, शिवदत्त मिश्रा, शिवमूर्ति त्रिपाठी, रमाकांत तिवारी, केके शर्मा, नरेंद्र नाथ शुक्ल एडवोकेट, बिरेंद्र प्रसाद द्रिवेदी, प्रदीप कुमार द्रिवेदी,ओम प्रकाश शर्मा, लल्लन मिश्र, चंद्र नाथ शुक्ल, कृपा शंकर उपाध्याय, प्रकाश चंद खंडेलवाल, उमेश प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिव कुमार तिवारी, लल्लन मिश्र, प्राचार्य भानु प्रकाश, पूर्व प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह, श्याम नारायण सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र शुक्ला, लाल बिहारी तिवारी, राम लखन पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्र नाथ शुक्ल, शालिग्राम तिवारी, विजय त्रिपाठी, बीडी मिश्र सहित आदि शिक्षकों व प्रबुद्धजन वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इसे भी पढ़ें: रानी, महारानी और पटरानी में क्या होता है फर्क

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं समाजसेवी पंडित अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने स्मृति शेष पंडित भागीरथी त्रिपाठी को शिक्षाविद् व अनुशासन प्रिय एवं समय का पाबंद बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्मृति शेष त्रिपाठी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह उदारमना, लगनशील एवं सहनशील व्यक्तित्व थे और उनका जीवन सादगी भरा था। अन्त में आए हुए अतिथियों के प्रति शिक्षक सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत दर्जन भर से अधिक लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर का सम्मान किया गया। साथ ही दो दर्जन से अधिक क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन नारायण इंटर कॉलेज पट्टी के प्रवक्ता सूर्य बहादुर सिंह ने किया।

इसे भी पढ़ें: राजा भैया जिन्हें हर कोई चाहता है जानना

Spread the news