नई दिल्ली: (Kartavya Path) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक और गुलामी की पहचान का अंत कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नई दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही, कर्तव्य पथ (Kartavya Path) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कर्तव्य पथ (Kartavya Path) से कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की विरासत पर गर्व करते थे और वह भारत को जल्द से जल्द आधुनिक बनाने के पक्षधर थे।

Kartavya Path

आजादी के बाद अगर हमारा भारत सुभाष बाबू की राह पर चला होता तो देश की हालत कुछ और होती। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद हमारे इस महान नायक को भुला दिया गया। (Kartavya Path) उनके विचारों को उनके प्रतीक तक को दफन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राजपथ के नए अवतार के रूप में कर्तव्य पथ (Kartavya Path) न्यू इंडिया की पहचान बनेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अफगानी गेंदबाज पर उठाया बल्ला

कर्तव्य पथ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी देशवासी इस वक्त इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे देशवासियों का मैं स्वागत करता हूं। आजादी के अमृत महोत्सव में देश को आज एक नई प्रेरणा मिली है। नई ऊर्जा मिली है। आज हम गुजरे हुए कल को पीछे छोड़कर आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग उकेर रहे हैं। देश के चारों तरफ जो नई आभा दिख रही है वह नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल यादव के करीबी नेता के गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर

Spread the news