Kannauj News: शिक्षक-शिक्षिका का क्लासरूम में रोमांस, अमर्यादित हरकत का वीडियो वायरल
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के एक प्राथमिक विद्यालय के क्लासरूम के भीतर एक पुरुष और महिला शिक्षक के अमर्यादित व्यवहार का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
बच्चों के जाते ही पार कीं हदें
यह पूरा मामला सौरिख विकासखंड के अंतर्गत आने वाले एक कंपोजिट विद्यालय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चे क्लासरूम से बाहर निकलते हैं, वहाँ तैनात सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका आपस में अमर्यादित व्यवहार (किस) करने लगते हैं। वीडियो में दोनों शिक्षक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फुटेज सर्दियों के मौसम की है। हालाँकि, इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
➡️ कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️ वीडियो में दो शिक्षकों के क्लासरूम में आपत्तिजनक व्यवहार का दावा किया जा रहा है।
➡️ दावा है कि शिक्षक की पत्नी ने शक के आधार पर विद्यालय के कमरे में हिडन कैमरा लगवाया था।
➡️ वीडियो में एक पुरुष शिक्षक और एक… pic.twitter.com/Dx2izfQuon— Rashtravaani (@rashtravaaniIND) July 14, 2026
ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश
यह स्कूल जूनियर स्तर तक का है, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में इस अमर्यादित कृत्य पर अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है, स्कूल को बच्चे और समाज चरित्र निर्माण का मंदिर मानते हैं, जहाँ शिक्षक उनके सबसे बड़े आदर्श होते हैं। यदि ऐसे स्थानों पर ही गुरु मर्यादाओं को तार-तार करेंगे, तो बच्चों के कोमल मस्तिष्क पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? इस कृत्य को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: दिल में बाबर, मुंह में राम के नारों वाले पोस्टर देख भड़के सपाई
बीएसए ने मांगी रिपोर्ट
कन्नौज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने इस गंभीर मामले पर सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को तत्काल प्रभाव से जांच सौंपते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। बीएसए का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है, लेकिन यदि जांच में लगाए गए आरोप और वीडियो सत्य पाए जाते हैं, तो दोनों शिक्षकों को तुरंत निलंबित (सस्पेंड) कर दिया जाएगा और मामले की रिपोर्ट आगे की कड़ी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद की रेस में अमिताभ ठाकुर भी शामिल
