गोंडा: पुलिस पर जितनी जिम्मेदारी होती है उतने ही सवाल भी उठते रहते हैं। गोंडा कोतवाली नगर में तैनात दरोगा पर महिला ने धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के इस आरोप के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कोतवाली नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर वसी अहमद ने क्षेत्र की एक महिला को धर्म छिपाकर पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसने उससे पल्ला झाड़ लिया।

शोषण की शिकार पीड़िता ने गोंडा एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर वसी अहमद लंबे समय से कोतवाली नगर में तैनात है। इस बीच उसकी मुलाकात महिला से हुई। दरोगा ने धर्म छिपाकर पहले महिला से दोस्ती की और फिर बाद में शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि दरोगा महिला को पत्नी की तरह रख रहा था। लेकिन बाद में महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा प्रेमी

महिला ने जब सब इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह जिस हिंदू मानकर प्यार कर रही थी, वह असल में वसी अहमद निकला। वहीं यह मामला सामने बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में गोंडा पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सिपाही ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया रेप

Spread the news