कानपुर: मुख्यमंत्री योगी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में हैं। जिन पुलिसवालों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिसवाले महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दो साल से दलित युवती का रेप कर रहा था। इस दौरान युवती के गभवर्ती होने पर धोखे से उसका गर्भ भी गिरवा दिया। लड़की ने शादी के लिए जब दबाव बनाना शुरू किया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया। सिपाही के इस व्यवहार से अहत होकर पीड़िता ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।

लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए उसे भगा दिया। लड़की ने अब पुलिस कमिश्‍नर से न्‍याय की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्‍नर ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। कानपुर के कैंट क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि से उसका अफेयर 2 साल से चल रहा है। आरोपी उस समय पुलिस में नहीं था। वर्ष 2020 में युवती 16 वर्ष की थी और वह कक्षा 11 की छात्रा थी। उस समय जब वह स्कूल जाती थी, कैंट निवासी युवक उसका रास्ता रोकने व छेड़ने की कोशिश करता था। कई बार अनदेखा करने के बाद युवती उसके प्रेम में फंस गई। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए और युवक शादी का वादा करके उससे शरीरिक संबंध बनाने लगा। इसी बीच पीड़िता को गर्भ ठहर गया।

इसे भी पढ़ें: नशेड़ी पति दोस्त के साथ मिलकर करता है रेप

पीड़िता के अनुसार जब वह गर्भवती हो गई और इसकी जानकारी आरोपी का दी, तो उसने खाने की वस्तु में दवा मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी ने जनवरी 2022 में उसे भरोसा दिलाया कि जब वह सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा। अप्रैल, 2022 में वह सिपाही बन गया, लेकिन अब वह शादी से इनकार करते हुए युवती को गाली देकर भगा दिया। इस बारे में डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कैंट थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पति के रहते देवर को बना लिया हमसफर

Spread the news