चौरीचौरा: पति-पत्नी का रिश्ता अटूट माना जाता रहा है। लेकिन कभी-कभी यह रिश्ता काफी नाजुक नजर आता है। आज जहां महिलाएं प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने में कोई संकोच नहीं कर रही है। वहीं गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से इसी तरह का मामला सामने आया है। जहां पति से तलाक लिए बिना ही पत्नी ने देवर से न सिर्फ शरीरिक संबंध बनाने लगी बल्कि शादी भी रचा ली। यूं तो देवर भाभी के कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन यह मामला थोड़ा हटकर है। जिसे सुनकर हर कोई दंग है। बताया जा रहा है कि महिला का शादी के कुछ दिनों बाद से देवर के साथ संबंध बन गए। देवर ने भाभी के साथ शादी का वादा कर शरीरिक संबंध बनाने लगा। बाद में जब उसने शादी से मना किया तो महिला थाने पहुंच गई। जहां पुलिस के हस्तक्षेप पर देवर ने भाभी से शादी करने की हामी भर दी।

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने पति को तलाक दिए बगैर ही देवर से शादी रचा ली। इसकी जानकारी होते ही हर कोई दंग रह गया। हालांकि यह शादी पुलिस के जानकारी में हुई है। थाने में ही दोनों एक दूसरे को वर माला पहना कर, देवर-भाभी से पति-पत्नी बन गए। जानकारी के मुताबिक चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी एक व्यवसाई के बड़े बेटे की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद लड़का शारीरिक रूप से विकलांग हो गया। काफी इलाज के बाद भी उसकी सेहत के कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। महिला के मुताबिक इसी दौरान उसके देवर ने उससे खुद शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला का कहना था कि देवर पिछले डेढ़ साल से शादी का वादा करके उसके साथ शरीरिक संबंध बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी की अदला-बदली का खेल खेलता था पति

लेकिन कुछ महीने पहले देवर ने भाभी के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। हालांकि उसकी भाभी को अभी तक कोई बच्चा भी नहीं है। पंचायत से हल नहीं निकलता देख महिला ने न्याय के लिए चौरीचौरा पुलिस से गुहार लगाई। चौरीचौरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और दोनों को समझया। दोनों पक्षों में रजामंदी होने के बाद थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में देवर-भाभी ने एक दूसरे को जयमाल पहना कर पति-पत्नी बन गए।

इसे भी पढ़ें: साले की पिटाई से क्षुब्ध जीजा ने दी जान

Spread the news