IAS Abhishek Singh: ड्यूटी से नदारद रहने को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब ग्लैमर की दुनिया में भाग्य आजमाएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) साथ उनका एक रैप सॉन्ग जल्द ही के रिलीज होने वाला है। इस वीडियो की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह जानकारी खुद आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी लियोनी (Sunny Leone) भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

अपने नए गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने सनी लियोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक सिंह एकदम फिल्मी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जौनपुर के लोगों को नवरात्रि और दशहरा की बधाई दी और बताया कि जल्द ही सनी लियानी भी जौनपुर आ रही हैं। बता दें कि आईएएस अभिषेक सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। विवादों के चलते बीते दिनों उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। नौकरी के दौरान बिना बताये गायब रहने की वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। वह फरवरी, 2023 से वो सस्पेंड चल रहे थे।

सनी लियोनी ने गाने में बढ़ाया ग्लैमर

अभिषेक सिंह ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि जौनपुर के मेरे भाइयो, बहनों और बुजुर्गों, आज का दिन बड़ा शुभ है। हमने अभी अपने रैप वीडियो की शूटिंग खत्म की है, जिसे मैंने खुद गाया है। हमारी कोई थर्ड पार्टी नहीं है। इस गाने में सनी लियानी के होने से ग्लैमर और बढ़ गया है और जान आ गई है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये गाना पसंद आएगा।

इसे भी पढ़ें: कंगना की बेबाकी और राष्ट्रवाद बनी दुश्मन

इसे भी पढ़ें: Tiger 3 में कैटरीना का कातिलाना अंदाज

Spread the news