Lucknow: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) से झटका मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां तिलमिलाए हुए हैं, वहीं सपा प्रवक्ता ने पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाकर अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बता डाला। सपा के बाद अब कांग्रेस के लखनऊ पार्टी कार्यालय पर होर्डिंग लगाई गई है। कांग्रेस की तरफ से लगाइर गई इस होर्डिंग में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इस पोस्टर के जरिए जहां अखिलेश यादव को 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को पीएम फेस बताने की कोशिश की गई है, तो 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में अजय राय को सीएम चेहरा बताने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस के पोस्टर पर लिखे गए श्लोगन के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो वहीं वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अजय राय राज्य में सीएम फेस बनाया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता की तरफ से जारी इस पोस्टर पर फखरुल हसन चांद ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में काफी समानता है। भाजपा वहीं है, जो कांग्रेस है और कांग्रेस वहीं है, जो भाजपा है।

इसे भी पढ़ें: फर्जी व जातिवादियों के लिए हिन्दुत्व बनी दुकानदारी

बता दें कि लखनऊ कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर लगाए गए पोस्टर में लिखा है- ‘2024 में राहुल, 2027 में राय, देश प्रदेश बोल रहा है- हाथ के साथ आएं…’ इसके साथ ही पोस्टर में कथित चुनावी वादे भी किए गए हैं। इसमें जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण, पुरानी पेंशन स्कीम, किसानों को एमएसपी, रोजगार और वृद्धा पेंशन सरीखे वादों का जिक्र किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ठाकुर नितांत सिंह नितिन की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय राय की भी फोटो लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें: प्रताप भानु कैसे बना रावण

Spread the news