Lok Sabha Elections 2024: कुछ राजनीतिक दलों के लिए राजनीति जनसेवा की जगह धंधा बन चुकी है। ऐसे दल सत्ता में रहे न रहें उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहता है। हालांकि इसकी जिम्मेदार खुद जनता ही है। जाति-धर्म देखकर वोट करने का सिलसिला जब से शुरू हुआ है, तब से राजनीति में कई ऐसे चेहरे आ गए हैं, जिनका जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इन्हीं में से एक नाम आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) का आता है। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से मैदान में हैं। धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी की 15 सालों में संपत्ति 33 गुना बढ़ गई है।

प्रति वर्ष दो गुना से अधिक की रफ्तार से बढ़ी संपत्ति

बता दें कि धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) पहली बार 2009 में बदायूं लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उस समय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 56 लाख, 82 हजार, 299 रुपए बताया था। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बंदायू से दोबारा चुनाव लड़ने वाले धर्मेन्द्र यादव ने आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति दो करोड़, 49 लाख, 87 हजार, 715 रुपया बताया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी (Samajwadi Party) धर्मेंद्र यादव की संपत्ति दो करोड़ से बढ़कर 12 करोड़, 97 लाख, 81 हजार, 705 रुपए हो गई। आंकड़ों पर गौर करें तो सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव की संपत्ति प्रति वर्ष दो गुना से अधिक की रफ्तार में बढ़ती गई।

Lok Sabha Elections 2024

अखिलेश यादव के भाई हैं धर्मेंद्र (Dharmendra Yadav)

2024 के लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) की तरफ से आयोग को दिए गए हलफनामे में यह संपत्ति बढ़कर 18 करोड़, 73 लाख, 67 हजार, 074 हो गई है। इसमें चल अचल संपत्ति के साथ बैंक में जमा पैसा भी शामिल है। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव और उनकी पत्नी दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति है। धर्मेंद्र यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जो हलफनामा दिया था, उसमें उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई थी। धर्मेन्द्र यादव की कुल संपत्ति में उनकी पत्नी नीलम यादव के नाम 5 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा वाहन के नाम पर धर्मेंद्र यादव के पास एक क्वालिस गाड़ी और ट्रैक्टर है।

इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ’

पत्नी नीलम के पास 15 लाख के जेवर

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि उनके पास एक पिस्टल और एक राइफल भी है। वहीं पत्नी नीलम यादव के पास 310 ग्राम के सोने के जेवर हैं, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव के सामने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ मैंदान में है। सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से मौजूदा समय में वह सांसद हैं।

इसे भी पढ़ें: एक राम नाम हज़ार दिव्य नामों के समान

Spread the news