Himachal Election 2022 Result: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक भाजपा से कड़ी टक्कर के बीच कांग्रेस बहुत की ओर नजर आ रही है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी अगर बहुत हासिल कर ले जाती है, तो यहां का इतिहास बरकरार रह सकता है, क्योंकि यह राज्य एक-एक बार दोनों पार्टियों को सरकार चलाने का मौका देता आया है। भारतीय जनता पार्टी इस रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी कोशिश की है, मगर एग्जिट पोल और मतगणना के रुझानों से ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में इस बार तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर सबकी नजर थी, लेकिन रुझानों में अभी तक आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुल पाया है। बता दें कि राज्य में मतदान 12 नवंबर को एक चरण में हुए थे। निर्वाचन आयोग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस कुल 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए, वहीं कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल बन गया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में प्रचंड जीत की ओर भाजपा, पार्टी कार्यालय पर जश्न शुरू

निर्दलीय बनेंगे किंग मेकर

भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर के बीच हिमाचल चुनाव में पहला नतीजा सामने आ चुका है। खबरों के मुताबिक सीएम जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो जिस तरह कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की लड़ाई चल रही है, उस लिहाज से अगर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतते हैं, तो वह सरकार बनाने के लिए किंगमेकर साबित हो सकते हैं। फिलहाल फाइनल परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: रघुराज शाक्य अपने ही बूथ पर डिंपल यादव से पिछड़े

Spread the news