Mainpuri By Election Result: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। चुनाव परिणाम का रुझान के रुझान में यहां से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत होती दिखाई दे रही है। वह सभी बूथों पर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से आगे चल रही हैं। रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मैनपुरी की जनता ने सपा का साथ दिया है। कुछ बूथों पर बीजेपी सपा को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य अपने ही बूथ पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से काफी पीछे चल रहे है। रिजल्ट देर शाम तक मिलने की उम्मीद के बीच भाजपा और सपा दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

काम आया चाचा शिवपाल का साथ

चाचा शिवपाल यादव को साथ लेना सैफई कुनबे के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर पर डिंपल यादव को इसका लाभ मिल रहा है। यहां अभी तक डिंपल यादव को 47,278 वोट और बीजेपी के रघुराज शाक्य को 21,135 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से 26143 वोट से आगे चल रही हैं।

मैनपुरी में डिंपल को 70 फीसदी से अधिक वोट

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद सपा का तिलिस्म तोड़ने में विफल रही है। मतगणना की शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य से काफी आगे चल रही हैं। यहां डिंपल यादव करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव को अभी तक कुल मतों में से लगभग 70 फीसदी वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद बोले केजरीवाल, दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी

शाक्य अपने ही बूथ पर डिंपल से पिछड़े

भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य अपने ही बूथ पर डिंपल यादव से पिछड़ गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के घौलपुर खेड़ा गांव में 187 वोटों से रघुराज सिंह शाक्य डिंपल यादव से पिछड़ गए हैं। वहीं डिंपल यादव पांचों विधानसभा क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि पार्टी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो रैलियां की थी। इतना ही नहीं योगी सरकार के कई मंत्रियों ने मैनपुरी में आक्रामक प्रचार किया था। बावजूद इसके सपा अपना गढ़ बचाने में सफल होती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: 18 शहर बनेंगे सेफसिटी, यूपी बनेगा देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था

Spread the news