Gujarat Election Result 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना (Gujarat Election Result) जारी है। शुरुआती रुझानों में यहां एकबार फिर बीजेपी प्रचंड बहुमत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। गुरुवार सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो गई है। एग्जिट पोल और शुरुआती रझानों के मुताबिक गुजरात में बीजेपी की सरकार एकबार फिर से बनती नजर आ रही है। बीजेपी 152 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर खुद को बनाए रखने में सफल रही है। 18 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, वहीं आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचंड बहुमत के रुझानों पर BJP उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा कि हमें और जनता को भरोसा है कि राज्य में BJP जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिस तरह से गुजरात में सुशासन कायम किया, (Gujarat Election Result) जनता ने उस पर भरोसा जताया है। वहीं खंभालिया विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी बड़े वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। वह कुल 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं, मतगणना अभी जारी है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने गुजरात (Gujarat Election Result) के वीरमगाम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार अमरसिंह ठाकोर को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस सीट पर हार्दिक पटेल की जीत होती नजर आ रही है। गोधरा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। रुझान में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AAP 7 सीटों पर आगे चल रही है। गिर सोमनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी आगे है।

इसे भी पढ़ें: रघुराज शाक्य अपने ही बूथ पर डिंपल यादव से पिछड़े

चुनाव आयोग के रुझान के मुताबिक, भाजपा 123 सीटों पर, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है, आप 10 सीट पर आगे अन्य 2 सीट पर आगे है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देख पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो चुका है। भाजपा समर्थक कार्यालय में खुशी का इजहार करने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद बोले केजरीवाल, दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी

Spread the news