डेंटल सर्जन डॉ. शोभित गुप्ता जैविक तरीके से उगा रहे काला नमक धान

Miyazaki Mango

लखनऊ: शौक जब जुनून बन जाए तो पेशे की सीमाएं भी रास्ता नहीं रोक पातीं। इसका उदाहरण हैं लखनऊ के डॉ. शोभित गुप्ता, जो पेशे से डेंटल सर्जन और इम्प्लांटोलॉजिस्ट हैं, लेकिन खेती और बागवानी के प्रति उनका लगाव उन्हें खेतों तक खींच ले जाता है। मरीजों के दांतों का उपचार करने वाले डॉ. गुप्ता अब मिट्टी से भी अपना रिश्ता मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील के पारा गांव में जैविक तरीके से काला नमक धान की खेती का प्रयोग किया है। खास बात यह है कि उनका खेत किसान पथ से सटा हुआ है और सीमित क्षेत्र में किए गए इस प्रयोग में अच्छी उपज मिली है।

डॉ. शोभित गुप्ता ने कोविड काल के दौरान फार्म हाउस लिया था। यहीं से खेती और प्रकृति के प्रति उनका लगाव धीरे-धीरे बढ़ता गया। काला नमक धान के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसे उगाने का निर्णय लिया। कई वर्षों से वह जैविक पद्धति से इसकी खेती कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल फसल उगाना नहीं, बल्कि प्राकृतिक तरीके से खेती की संभावनाओं को समझना और आगे बढ़ाना भी है।

इसे भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच सपना चौधरी ने दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पीका अहम हिस्सा है। उन्हें यह शौक अपने पिता से विरासत में मिला है। पिता को भी पेड़-पौधों से विशेष लगाव था। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. गुप्ता ने अपने फार्म हाउस पर आम की कई किस्में लगाई हैं। इनमें जापान का प्रसिद्ध मियाजाकी आम भी शामिल है। इसके अलावा अमरूद की अलग-अलग किस्मों और लाल चंदन के पौधों को भी जगह दी है।

डॉ. गुप्ता का मानना है कि प्रकृति के करीब रहना व्यक्ति को नई ऊर्जा देता है। उनका यह प्रयास बताता है कि खेती केवल परंपरागत पेशा नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने, नए प्रयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का माध्यम भी हो सकती है। व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच उनका यह शौक दूसरों को भी अपनी रुचियों को समय देने और धरती से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

रिपोर्ट – रजनीश वर्मा

इसे भी पढ़ें: जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...