प्रयागराज के तीन खिलाड़ियों का यूपी खो-खो टीम में चयन, जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

Uttar Pradesh Kho Kho Team

Prayagraj News: प्रयागराज के तीन युवा खो-खो खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। अनुज, विपिन और पायल का चयन 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप 2026 के लिए यूपी टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

वडोदरा में होगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 25 नवंबर 2026 तक गुजरात के वडोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। प्रतियोगिता की मेजबानी गुजरात खो-खो एसोसिएशन कर रही है। इसमें उत्तर प्रदेश की बालक और बालिका वर्ग की 15-15 सदस्यीय टीमें हिस्सा लेंगी।

इसे भी पढ़ें: शिया अस्मिता संहार की सुन्नी दृष्टि

उत्तर प्रदेश की टीम में प्रयागराज के बालक वर्ग से अनुज और विपिन, जबकि बालिका वर्ग से पायल का चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह है। उनके चयन पर प्रयागराज खो-खो एसोसिएशन के चेयरमैन अरुण प्रताप सिंह, अध्यक्ष रंजीत चौरसिया, सचिव मिथुन कुमार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य समेत अन्य खो-खो खिलाड़ियों ने बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: उपद्रव नहीं अब उत्सव है उत्तर प्रदेश की पहचान

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...